Image Slider

Karnataka Vs Jammu And Kashmir Final Live Score Ranji Trophy Day 2: रणजी ट्रॉफी के फाइनल का आज दूसरा दिन है. पहले दिन शुभम पुंडीर ने शानदार नाबाद शतक जड़ा, जम्मू-कश्मीर ने रणजी ट्रॉफी फाइनल के पहले दिन का खेल खत्म होने तक कर्नाटक के खिलाफ 2 विकेट के नुकसान पर 284 रन बनाए थे. 27 साल के दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 117 रन बनाकर इतिहास रच दिया. रणजी ट्रॉफी फाइनल में शतक लगाने वाले जम्मू-कश्मीर के पहले बल्लेबाज बन गए. उन्होंने अपनी टीम को हुबली क्रिकेट ग्राउंड पर मजबूत स्थिति में पहुंचाया.

कप्तान पारस डोगरा 70 रन बनाकर आउट

जन्मू कश्मीर के चार बल्लेबाजों ने कर्नाटक के खिलाफ रणजी ट्रॉफी के फाइनल में अर्धशतक जमाया है. कप्तान पारस डोगरा भी 70 रन बनाने के बाद अपना विकेट गंवा बैठे. श्रेयस गोपाल ने उनको बोल्ड करके वापस लौटने पर मजबूर कर दिया.

कन्हैया शतक से चूके

कप्तान पारस डोगरा से साथ शानदार शतकीय साझेदारी निभाने के बाद कन्हैया अपना विकेट गंवा बैठे. छठे विकेट के लिए उन्होंने 110 रन की साझेदारी निभाई. 9 चौके की मदद से 109 बॉल पर 70 रन की पारी खेलने के बाद वो शिखर शेट्टी की बॉल पर केएल राहुल को कैच दे बैठे.

रणजी फाइनल में हुआ बवाल

मैच के दौरान जम्मू-कश्मीर की पारी के 101वें ओवर में अनीश शॉर्ट लेग पर फील्डिंग कर रहे थे. बल्लेबाजी कर रहे पारस डोगरा ने तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर शॉट खेला. गेंद बाउंड्री तक चली गई. कप्तान अपने साथी कनहैया वधावन से बात कर रहे थे, लेकिन अनीश स्लेजिंग करते रहे. डोगरा इससे इतना चिढ़ गए कि कर्नाटक के खिलाड़ी के पास जाकर उन्हें सिर से मार दिया. मयंक अग्रवाल और ऑन-फील्ड अंपायर्स ने बीच-बचाव किया. बाद में जब डोगरा को गलती का एहसास हुआ तो उन्होंने अनीश से माफी मांगी.

पारस और कन्हैया ने स्कोर पहुंचाया 350 के पार

जम्मू कश्मीर की टीम ने फाइनल मुकाबले में कर्नाटक की टीम को कड़ी टक्कर दी है. दूसरे दिन दो विकेट जल्दी गंवाने के बाद कप्तान पारस डोगरा ने कन्हैया के साथ मिलकर पारी को संभाला. पहले दिन के खेल में पारस चोटिल होने की वजह से रिटायर हर्ट हो गए थे. टीम का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 380 रन हो चुका है.

शुभम और समद दोनों आउट, स्कोर 307/4

कर्नाटक के गेंदबाजों ने रणजी ट्रॉफी फाइनल के दूसरे दिन पहले सेशन में जोरदार वापसी की है. पहले दिन के स्टार शुभम पुंडीर और अब्दुल समद का विकेट हासिल कर लिया है. 121 रन के स्कोर पर शुभम आउट हुए तो समद 61 रन बनाकर प्रसिद्ध कृष्णा के तीसरे शिकार बने.

दूसरे दिन का खेल शुरू

जम्मू कश्मीर के लिए रणजी ट्रॉफी फाइनल में दूसरे दिन के खेल में शुभम पुंडीर और अब्दुल समद की जोड़ी ने खेल को आगे बढ़ाया. दोनों ही कर्नाटक के गेंदबाजों को पहले सेशन के खेल में संभलकर खेलना चाहेंगे. टीम की नजर बिना विकेट गंवाए पहले 300 रन और फिर दो घंटे के खेल में 350 रन तक पहुंचने पर होगी.

पहले दिन फाइनल सेशन की शुरुआत में जम्मू-कश्मीर अच्छी स्थिति में था लेकिन पारस डोगरा को विजयकुमार वैशाक की तेज बाउंसर लगने के बाद उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान छोड़ना पड़ा. डोगरा ने 48 गेंद में 9 रन बनाए थे. इसके बाद अब्दुल समद ने कोई ढील नहीं दी. आक्रामक अंदाज में खेलते हुए समद ने 69वें ओवर में लगातार तीन चौके जड़कर कर्नाटक के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया.

पहले दिन के खेल में क्या हुआ

टॉस जीतकर जम्मु कश्मीर के कप्तान ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था. ओपनर यावर हसन ने शानदार 88 रन बनाकर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई. जम्मू-कश्मीर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी थी. ओपनर कामरान इकबाल और यावर ने नई गेंद का सामना करते हुए अच्छी साझेदारी की, लेकिन प्रसिध कृष्णा ने अतिरिक्त उछाल के साथ कामरान को केएल राहुल के हाथों दूसरी स्लिप में कैच कराकर छह रन पर आउट कर दिया.

इसके बाद पुंडीर और यावर ने पारी को संभाला और लंच तक स्कोर 104/1 पहुंचा दिया. दोनों ने लंच के बाद शतकीय साझेदारी की, स्ट्राइक रोटेट करते हुए ढीली गेंदों का फायदा उठाया. चाय तक जम्मू-कश्मीर का स्कोर 178/2 था और इसके बाद टीम ने मजबूती से खेलते हुए दिन का खेल 284/2 पर समाप्त किया.

कर्नाटक की प्लेइंग इलेवन – देवदत्त पडिक्कल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, करुण नायर, केएल राहुल, रविचंद्रन स्मरण, कृतिक कृष्णा (विकेटकीपर), श्रेयस गोपाल, विद्याधर पाटिल, शिखर शेट्टी, विजयकुमार वैशाक, प्रसिद्ध कृष्णा.

जम्मू और कश्मीर की प्लेइंग इलेवन – पारस डोगरा (कप्तान), कमरान इकबाल, यावर हसन, शुभम पुंडीर, अब्दुल समद, कन्हैया वधावन (विकेटकीपर), आबिद मुश्ताक, औकिब नबी, युद्धवीर सिंह, साहिल लोटरा, सुनील कुमार.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||