Shankracharya Swami Avimukteshwaranand: बाल यौन शोषण के गंभीर आरोपों पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ POCSO Act के तहत केस दर्ज होने के बाद मामला जोर पकड़ लिया है. आशुतोष ब्रह्मचारी लगातार गंभीर आरोप लगा रहे हैं. अब सारे आरोपों पर शंकराचार्य ने सफाई दी है.
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद.
आशुतोष ब्रह्मचारी लगातार कई आरोप लगा रहे हैं. उन्होंने विद्यामठ को लेकर भी सवाल खड़े किए. साथ ही दावा किया कि मठ में स्विमिंग पूल के साथ लक्जरी सुविधा भी मौजूद है. इन सब आरोपों पर अब शंकराचार्य ने बात की. उन्होंने कहा कि उनका (आशुतोष ब्रह्मचारी) काम है इस वक्त आरोप लगाने का. मठ की बात करें तो यह पूरी तरह से पवित्र मठ है.
भूमिका द्विवेदी पर कही ये बात
उन्होंने आगे कहा कि स्वर्गवासी शंकराचार्य के लिए उनके कामों के लिए एसी लगवाई गई थी और साथ ही उनके स्नान करने के लिए एक स्थान बनवाया गया था. इसके अलावा यहां कुछ नहीं है. वहीं लेखिका भूमिका द्विवेदी द्वारा परिवारवाद के आरोप पर भी सफाई दी. उन्होंने कहा कि मैं उन्हें जनता हूं. वो मेरी गुरु बहन हैं. यहां आई थीं. एक महीना रुकी थीं. उन्हें कोई किताब लिखना था. एक महीने बाद जब उन्हें यहां से भेजा गया तो उन्हें बुरा लग गया. शंकराचार्य ने दावा किया कि एक ऑडियो भी है, जिसमें वो आशुतोष ब्रह्मचारी से बात कर रही हैं. कहीं न कहीं ये सारे आरोप लगाए जा रहे हैं.
क्या है मामला?
आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने 173 (4) के तहत अर्जी दाखिल की थी, जिसमें एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की गई थी. आरोप लगाने वाले दोनों नाबालिगों के बयान 13 फरवरी को अदालत में वीडियोग्राफी के साथ दर्ज किए गए थे. कोर्ट ने पुलिस रिपोर्ट को भी संज्ञान में लिया और सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था. अब शनिवार को अदालत ने इस मामले में फैसला सुना दिया. कोर्ट के आदेश के बाद शंकराचार्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.
About the Author
Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



