Image Slider

दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में एक फ्लैट में एसी लगवाने के दौरान पड़ोसी के घर में धूल मिट्टी गिरने के बाद विवाद हो गया। आरोप है कि पड़ोसी ने नॉर्थ ईस्ट की लड़कियों पर नस्लीय टिप्पणी करते हुए बदसलूकी की। वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला सुर्खियों में आ गया था। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को  गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने आरोपी महिला रूबी जैन और उसके पति हर्ष को गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस ने जांच के दौरान अनुसूचित जाति और जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की संबंधित धाराएं आरोपी के खिलाफ जोड़ी हैं।

छात्राओं ने आरोप लगाया था कि पड़ोसी शख्स व उसकी पत्नी ने मिलकर उनके खिलाफ नस्लीय टिप्पणी करने के अलावा अभद्र भाषा का प्रयोग कर जान से मारने की धमकी दी। करीब चार मिनट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में दोनों तरफ से काफी बहस हो रही है।

उधर, इस मामले को लेकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, ‘मालवीय नगर घटना के संबंध में सख्त कार्रवाई शुरू कर दी गई है और सभी संबंधित कानूनी प्रावधानों को लागू किया गया है। मैंने पेमा खांडू से बात की है और कहा है कि ऐसी घटनाओं को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।’

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||