Image Slider

Last Updated:

उम्र के इस पड़ाव पर आकर भी अनिल कपूर का स्टारडम कम नहीं हुआ है. फिलहाल वह अपनी अगली फिल्म ‘सूबेदार’ को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर अनिल कपूर ने बताया है कि उनके अपने घर में उनकी रत्ती भर भी कद्र नहीं है. उनके घर में उनकी पत्नी को ये भी नहीं पता कि उनकी कौन सी फिल्म आ रही है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

अनिल कपूर ने किया खुलासा

हाल ही में फिल्म का ट्रेलर सामने आया है. इसके ट्रेलर लॉन्च इवेंट में अनिल कपूर ने अपने घर के बारे में भी बताया. बात अगर अनिल कपूर की इस फिल्म की करें तो फिल्म में राधिका मदान और फैसल मलिक भी अहम रोल में नजर आने वाले हैं. ये फिल्म ओटीटी पर दस्तक देगी.

अनिल कपूर ने किया बड़ा खुलासा

मुंबई में हुए ट्रेलर लॉन्च के मौके पर अनिल कपूर ने बताया कि फिल्म सूबेदार के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के बारे में उनकी पत्नी जानती ही नहीं थी. उन्होंने बताया कि वह वह हमेशा निकलने से पहले अपनी पत्नी से मिलकर आते हैं, तो बाहर जाने से पहले वह अपनी अपनी पत्नी से मिलने गए तो उन्होंने पूछा कि कहां जा रहे हो, मैंने कहा आज फिल्म का ट्रेलर लॉन्च है. तो उन्होंने पूछा कौन सी फिल्म मैंने कहा सूबेदार. तो मेरे घर में उनका कोई स्टारडम नहीं है. उन्होंने कहा कि बाहर भले वह सुपरस्टार माने जाते हों, लेकिन घर में मेरा कोई फैन नहीं है.

पत्नी से पैसे लेकर निकलते हैं बाहर

अपनी बात रखते हुए उन्होंने ये भी कहा कि आज भी जब वह शूटिंग के लिए जाते हैं, जाने से पहले अपनी त्नी से 10 से 15 हजार रुपए पॉकेट मनी लेते हैं. उन्होंने अपनी बात रखते हुए इस बात का भी खुलासा किया कि वह आज जिस मुकाम पर हैं, उसके के पीछे सबसे बड़ा हाथ सुनीता का है.उन्होंने कहा कि ये फिल्म करते हुए उन्होंने सुनीता के साथ अपने रिश्ते की गहराईयों का भी पता चला.उन्होंने अपनी बात रखते हुए कहा उनकी बेटियों के साथ उनका दोस्ताना व्यवहार है.

बता दें कि अनिल कपूर ने अपने करियर में कई हिट और सुपरहिट फिल्में दी हैं. आज उम्र के इस पड़ाव पर आकर भी वह अपने काम से लोगों का दिल जीत रहे हैं. अब जल्द ही वह सुरेश त्रिवेणी के डायरेक्शन में बनी सूबेदार में नजर आने वाले हैं. फिल्म में अनिल कपूर के अलावा राधिका मदान, सौरभ शुक्ला, आदित्य रावल, मोना सिंह और फैसल मलिक भी खास रोल में नजर आने वाले हैं. फिल्म 5 मार्च को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी.

About the Author

authorimg

Munish Kumar

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||