Image Slider

  • Hindi News
  • National
  • Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar
8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इंडिगो ने 29 मार्च 2026 से नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NMIA) को अहमदाबाद, दीव, गोवा, राजकोट, बेलगाम और कोल्हापुर से जोड़ने वाले नए डायरेक्ट रूट्स की घोषणा की है।

एक ऑफिशियल बयान में, एयरलाइन ने कहा कि वह इन रूट्स पर अपने ATR एयरक्राफ्ट चलाएगी, जिससे NMIA से उसके ऑपरेशन्स और मजबूत होंगे और इस इलाके में रीजनल एयर कनेक्टिविटी बढ़ेगी।

फ्लाइट्स के लिए बुकिंग धीरे-धीरे सभी चैनलों पर शुरू की जा रही हैं, जिसमें इंडिगो की ऑफिशियल वेबसाइट www.goIndiGo.in, मोबाइल ऐप और ट्रैवल एजेंट्स के जरिए शामिल हैं।

आज की अन्य बड़ी खबरें…

तमिलनाडु में प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लगी

तमिलनाडु के विक्रावंदी में पुरानी प्लास्टिक रिसाइक्लिंग फैक्ट्री में मंगलवार को आग लग गई। आग तेजी से फैली और मशीनरी व सामान पूरी तरह नष्ट हो गया। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

यह फैक्ट्री पुरानी प्लास्टिक सामान रिसाइक्लिंग करती थी। आग का सटीक कारण पता नहीं चला, शॉर्ट सर्किट या अन्य तकनीकी खराबी हो सकती है।

जम्मू से श्रीनगर के लिए वंदे भारत ट्रेन पर फिलहाल रोक, 1 मार्च को लॉन्चिंग थी

जम्मू से श्रीनगर चलने वाली वंदे भारत ट्रेन पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। सीनियर डिविजनल कमर्शियल मैनेजर उचित सिंघल ने कहा, कुछ जरूरी वजहों से 1 मार्च से प्रस्तावित ट्रेन को अगले आदेश तक रोक दिया गया है। दरअसल रेलवे ने मंगलवार शाम को जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन का ऐलान किया था। कुछ घंटो बाद आदेश रोक दिया।

दिल्ली में कश्मीरी गेट के पास कार में फायरिंग, अंदर लॉरेंस का वकील बैठा था

दिल्ली में कश्मीरी गेट के पास एक कार में फायरिंग की गई। कार में पांच लोग सवार थे। जिसमें एक घायल हुआ है। कार में बैठे एक शख्स ने दावा किया कि वह गैंगस्टर लॉरेंस की लीगल टीम का हिस्सा है।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||