Image Slider

Last Updated:

जिस पिता ने अपने बेटे के भविष्य को उज्जवल बनाना चाहा, उसी बेटे ने अपने पिता को बेरहमी से मारडाला और फिर नीले ड्रम में टुकड़े कर पैक कर दिया. जिसके बाद खुद थाने में जाकर अपने पिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवा आया. मगर मृतक की बेटी यह सारा सच जानती थी कि भाई ने ही उसके पापा को मारा है. अब सवाल यह उठता है कि आखिर हत्या से पर्दा उठने से पहले 4 दिन तक आखिर बेटी ने किसी को यह क्यों नहीं बाताया. आइए जानते हैं इस मर्डर मिस्ट्री की दर्दनाक कहानी.

भाई काटता रहा पिता का शव, बहन क्यों 4 दिनों तक चुप रही? एग्जाम देने भी गई थीZoom

लखमऊ हत्याकांड.

लखनऊ: यूपी में लखनऊ के आशियाना में 49 साल के मानवेन्द्र की हत्या उन्ही के बेटे अक्षत ने कर दी. डेड बॉडी के कई टुकड़े किये और फिर बॉडी पार्ट्स को ठिकाने लगाना शुरू किया. 20 फरवरी की रात 2 बजे पिता और बेटे में कहासुनी शुरू हुई. इसी कमरे में नाबालिग बहन जिसकी उम्र 17 साल है, वो भी थी. नाबालिक बहन ने अपने सामने भाई को पिता को गोली मारते हुए देखा था. आरोपी अक्षत ने बहन को धमकाया कि अगर यह बात किसी को बताई तो पिता की तरह उसका भी यही हर्ष करेगा. इस बीच आरोपी अक्षत ने आरी से अपने पिता के बॉडी पार्ट्स को अलग किया. फिर एसिड की बोतल को नीले ड्रम में डाला और फिर शरीर के कटे हुए टुकड़ों को नीचे फ्लोर पर लाया. जिसके बाद बॉडी के पीस को नीले ड्रम में डाल दिया. दुर्गंध आने के बाद पड़ोसियों ने पुलिस को जानकारी दी. इतना ही नहीं पिता की हत्या के बाद जहां बेटा क्रिकेट खेलता रहा, वहीं बेटी एग्जाम देने के लिए चली गई.

मृतक मानवेंद्र के बहनोई एसके सिंह ने बताया कि पिता और बेटे में लगातार लड़ाई होती थी और लड़ाई केवल पढ़ाई को लेकर होती थी और किसी वजह से नहीं. पिता लगातार बेटे को समझाने की कोशिश करता था और कहते थे कि वह कुछ भी करें लेकिन वह पढ़े. वहीं दूसरे रिश्तेदार ने बताया कि कुछ समझ में नहीं आ रहा है कि यह कैसे हो गया महोबा से हम लोग आए और उसके बाद देखा कि यहां पर बेटे ने ही पिता की हत्या कर दी. उन्होंने कहा कि कभी ऐसा लगा नहीं कि बेटा ऐसा निकलेगा.

पड़ोसियों ने पूछताछ में पुलिस को क्या बताया?
पड़ोसी ने पूछताछ में बताया कि जब 21 तारीख को बेटे ने पिता की गुमशुदा की रिपोर्ट दर्ज कराई, तब बेटे अक्षत से बात की थी, तो उसने बोला कि पिताजी गुमशुदा है. वहीं उसकी बहन को भी हमने देखा था कि वह हत्या के बाद एग्जाम देने गई थी. यहीं पर पड़ोस में एक पंडित जी हैं उन्होंने कहा कि हत्या के बाद बेटे को यहां क्रिकेट खेलते हुए हमने देखा था.

पिता की हत्या कर मोहल्ले में बेटा खेलता रहा क्रिकेट
पंडित ने आगे कहा कि वह मोहल्ले के लड़कों के साथ खेल रहा था, कभी ऐसा लगा ही नहीं कि उसने अपने पिता की हत्या कर दी है, चेहरे पर कुछ शिकन नहीं थी और कल जब घर में पुलिस आई तब देखा हमने की जो ड्रम में धड़ रखा था, उसमें चार-पांच बोतल एसिड भी डाली थी जिससे कि उसको ठिकाने लगाया जा सके. रिश्तेदारों के मुताबिक जब बेटे ने पिता की हत्या की है तब कमरे में उसकी नाबालिक 17 साल की बहन भी मौजूद थी. उसने सब कुछ देखा और आपबीती बताई बहन को डराया था आरोपी अक्षत ने कहा था कि अगर किसी से यह बात कहोगी तो पिता की तरह तुम्हें भी मार दूंगा.

About the Author

authorimg

Abhijeet Chauhan

न्‍यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और हरियाणा की पॉलिटिक्स और क्राइम खबरों में रुचि. वेब स्‍टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने मे…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||