Image Slider

होमताजा खबरदेशचतरा प्लैन क्रैश के अगले दिन दिल्ली में स्पाइस जेट फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

Last Updated:

Spicejet Flight Emergency Landing: स्पाइस जेट की दिल्ली से लेह जा रही एक उड़ान की दिल्ली एयरपोर्ट पर इमर्जेंसी लैंडिंग करवाई गई है. रिपोर्ट के मुताबिक उड़ान के कुछ ही मिनट बाद तकनीकी खराबी के कारण चिंगारी और आग देखी गई. इसके चलते विमान इमरजेंसी लैंडिंग के लिए वापस लौट आया.

चतरा प्लैन क्रैश के अगले दिन दिल्ली में स्पाइस जेट फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंगZoom

दिल्ली में स्पाइस जेट के विमान की इमर्जेंसी लैंडिंग हुई है.

Spicejet Flight Emergency Landing: झारखंड के चतरा में एक एयर एंबुलेंस के दुर्घटनाग्रस्त होने के अगले दिन मंगलवार को दिल्ली से लेह जा रहे स्पाइस जेट के एक विमान की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है. उड़ान के महज कुछ मिनटों के बाद ही विमान वापस लौट आया. उड़ते विमान में चिंगारी और आग देखने के बाद उसे वापस लौटने को कहा गया. किसी तकनीकी खराबी के कारण ऐसा हुआ होगा. उधर मंगलवार को रांची से दिल्ली के लिए उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद एयर एंबुलेंस हादसे का शिकार हो गई. इस हादसे में दो पायलटों सहित, मरीज और उनके साथ मौजूद डॉक्टर और परिजनों की मौत हो गई.

इस बीच स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने कहा है कि यह उड़ान दिल्ली से लेह जा रही थी. तकनीकी गड़बड़ी के कारण उसे वापस दिल्ली एयरपोर्ट पर उतार लिया गया. विमान सुरक्षित तरीके से एयरपोर्ट पर उतरा. सभी यात्रियों को सुरक्षित तरीके से विमान से बाहर निकाल लिया गया. विमान के कॉकपिट में आग की कोई वार्निंग नहीं आई थी. सूत्रों के मुताबिक विमान के दूसरे इंजन में संभवतः गड़बड़ी आई थी.

इससे पहले नौ नवंबर को स्पाइस जेट की मुंबई कोलकाता उड़ान की इमर्जेंसी लैंडिंग हुई थी. रिपोर्ट के मुताबिक विमान का एक इंजन फेल हो गया था. इस कारण उसकी इमर्जेंसी लैंडिंग करवाई गई. नवंबर से पहले 12 सितंबर को भी स्पाइसजेट की एक उड़ान की इमर्जेंसी लैंडिंग हुई थी. वह विमान गुजरात के कांडला से मुंबई की उड़ान पर था. उड़ान भरने के वक्त ही विमान का एक पहिया रनवे पर ही रह गया था. फिर उसे छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतारा गया. इन हादसों में किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ था.

About the Author

authorimg

संतोष कुमार

न्यूज18 हिंदी में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत. मीडिया में करीब दो दशक का अनुभव. दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, आईएएनएस, बीबीसी, अमर उजाला, जी समूह सहित कई अन्य संस्थानों में कार्य करने का मौका मिला. माखनलाल यूनिवर्स…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||