बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त के हालिया उत्तर प्रदेश दौरे ने काफी सुर्खियां बटोरीं. लखनऊ में कार्यक्रमों और युवाओं से बातचीत के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की तस्वीर साझा की. पोस्ट में उन्होंने मुलाकात को सुखद बताते हुए बातचीत और शुभकामनाओं के लिए आभार जताया.
संजय दत्त ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की.
नई दिल्ली. बॉलीवुड स्टार संजय दत्त अपनी दमदार स्क्रीन प्रेजेंस, बेबाक अंदाज और उतार-चढ़ाव से भरी लाइफ की वजह से अक्सर सुर्खियों में छाए रहते हैं. वो अपनी फिल्मों के साथ ही अपनी जिंदगी की वजह से दशकों से दर्शकों के दिलों पर राज करते आए हैं. फिल्मों के अलावा उनकी सार्वजनिक मौजूदगी और सामाजिक कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी भी अक्सर चर्चा का विषय बनती रहती है. हाल ही में उनका उत्तर प्रदेश दौरा इसी कारण सुर्खियों में रहा, जहां उन्होंने कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर युथ से बातचीत की और रोड शो के जरिए लोगों से जुड़ने की कोशिश की.
इस दौरे के बाद अब संजय दत्त ने अपने सोशल मीडिया के माध्यम से एक खास पल शेयर किया, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया. एक्टर ने इंस्टाग्राम पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की एक तस्वीर पोस्ट की. यह मुलाकात राजधानी लखनऊ में हुई, जहां दोनों को मुस्कुराते हुए हाथ मिलाते देखा जा सकता है.
संजय दत्त ने योगी आदित्यनाथ का जताया आभार
तस्वीर में संजय दत्त सादगी और स्टाइल का संतुलन दिखाते नजर आए, जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने पारंपरिक परिधान में नजर आए. इस मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए अभिनेता ने कैप्शन में लिखा कि लखनऊ में मुख्यमंत्री से मिलना उनके लिए बेहद सुखद अनुभव रहा और उन्होंने बातचीत और शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया.
यहां देखें पोस्ट
It was a pleasure meeting Hon’ble Chief Minister Yogi Adityanath ji in Lucknow.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||


