Image Slider

Last Updated:

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी का फैंस को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है. दोनों ने अपनी शादी की खबर को कंफर्म कर फैंस को खास तोहफा दिया था. रश्मिका और विजय अपनी शादी को ‘द VIROSH वेडिंग’ कह रहे हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दोनों के बीच उम्र का कितना अंतर है. साउथ सुपरस्टार विजय उम्र में रश्मिका से कितने बड़े हैं.

Zoom

रश्मिका-विजय देवरकोंडा के फैंस हैं एक्साइटेड

नई दिल्ली. साउथ फिल्म इंडस्ट्री के दो बड़े नाम रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. अक्सर अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहने वाला ये कपल 26 फरवरी को उदयपुर में शाही शादी करने वाला है. फिलहाल, दोनों उदयपुर में हैं.ऐसे में क्या आप जानते हैं कि दोनों के बीच उम्र का कितना अंतर है.

रश्मिका से 7 साल बड़े हैं विजय देवरकोंडा

साउथ स्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की उम्र के बीच तकीबन 7 साल का अंतर है. विजय अपनी होने वाली पत्नी रश्मिका से उम्र में सात साल बड़े हैं. हालांकि उम्र का यह फासला उनके ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री में कभी नजर नहीं आया. दोनों ने साथ में जब भी काम किया, दोनों की जोड़ी पर लोगों ने खूब प्यार लुटाया है. अपने करियर में दोनों ने साथ ‘गीता गोविंदम’ और ‘डियर कॉमरेड’ जैसी फिल्मों में काम किया. फिल्मों में उनकी केमिस्ट्री को भी लोगों ने काफी पसंद किया है.

ट्रेंड कर रहा रश्मिका-विजय का नया नाम

एक वक्त के बाद तो विजय और रश्मिका का अपन अफेयर को लेकर भी काफी चर्चा में रहे थे. दोनों कई बार साथ स्पॉट किए जाते थे. दोनों वेकेशन पर भी साथ में ही जाते थे. दोनों को अक्सर फैमिली फंक्शन में साथ में ही देखा जाता था. इसके बाद दोनों के इश्क के चर्चे होने लगे. लेकिन दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर कभी कोई ऑफिशियली ऐनाउंसमेंट नहीं की. दोनों ने हमेशा एक दूसरे को अच्छा दोस्त ही बताया. अब उनकी शादी को लेकर फैंस ने उन्हें नाम दिया है, जिसे रश्मिका ने अपनी पोस्ट में भी यूज किया था. सोशल मीडिया पर उनका दूसरा नाम ‘VIROSH वेडिंग’ ट्रेंड करने लगा है.

बता दें कि रश्मिका और विजय दोनों पहले नहीं है, जिनके उम्र के फासले को लेकर चर्चा हो रही है. इससे पहले भी बॉलीवुड और साउथ दोनों में ऐसे कई कपल हैं जिनके बीच इससे ज्यादा उम्र का अंतर है.फिलहाल दोनों अपने-अपने करियर पर फोकस कर रहे हैं. रश्मिका जहां बॉलीवुड और साउथ दोनों इंडस्ट्री में बिजी हैं, वहीं विजय भी पैन-इंडिया प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं. लेकिन इन दिनों दोनों अनी शादी को लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं.

About the Author

authorimg

Munish Kumar

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||