Image Slider

Cyclist dies in accident



गाजियाबाद। मधुबन बापूधाम क्षेत्र में एएलटी रोड के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत हो गई। मामले में उनके बेटे मुकेश ने मधुबन बापूधाम में केस दर्ज कराया है। गोविंदपुरम निवासी मुकेश ने बताया कि 20 फरवरी को शाम को उनके पिता जवाहर सिंह ड्यूटी पूरी कर साइकिल से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह एएलटी के पास पहुंचे तो किसी अज्ञात वाहन ने उनके टक्कर मार दी। आसपास लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी मौत हो गई। एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य ने बताया कि वाहन चालक की पहचान के लिए सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Trending Videos

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||