Image Slider

  • Hindi News
  • National
  • The Country’s First Parking Lot With The Most Unique Automatic Technology
मोहम्मद जमीर हसन. हैदराबाद57 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इस पार्किंग में कार खड़ी करने का शुल्क 30 रुपए और दोपहिया का 10 रुपए प्रति घंटा है।

पार्किंग की समस्या से निजात दिलाने के लिए हैदराबाद के नामपल्ली में देश की पहली पूर्णतः ऑटोमैटिक पार्किंग शुरू की गई है। 10 मंजिलों में 250 कारें और 200 दोपहिया वाहन यहां खड़े हो सकते हैं। कार का शुल्क 30 रुपए और दोपहिया का 10 रुपए प्रति घंटा है। यह दुनिया की पांचवीं और भारत की पहली अनअटेंडेड (बिना स्टाफ) पार्किंग है। इसी साल जनवरी में शुरू हुई है। इसकी लागत 200 करोड़ रुपए आई है।

पार्क करने में एक मिनट से भी कम, वापस लाने में 2 मिनट

– पार्किंग सिस्टम में पहुंचते ही क्यूआर कोड वाला स्मार्ट कार्ड दिया जाता है। गाड़ी टर्नटेबल पर हैंडब्रेक लगाकर रखनी होती है। बाकी काम (गाड़ी घुमाना, लिफ्ट करना, सही स्लॉट में फिट करना) रोबोटिक और सेंसर से होता है। मानव दखल की जरूरत नहीं होती।

– वाहन वापस लेने के लिए कार्ड स्वाइप करते ही सिस्टम पार्किंग प्लेटफॉर्म से कार वापस ले आता है। पार्क करने में एक मिनट से कम और वापस लाने में 2 मिनट लगते हैं।

– दिल्ली, मुंबई में मौजूद सिस्टम ‘पैलेट्स’ (प्लेटफॉर्म) का उपयोग करते हैं। हैदराबाद का यह सिस्टम जर्मनी की पैलिस तकनीक पर आधारित है, जो बिना पैलेट के सीधे पहियों को पकड़कर कार पार्क करता है। यह तकनीक भारत में पहली बार इस्तेमाल हुई है। यह गाड़ी के आकार के अनुसार पार्क करता है।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||