सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए आरोपियों में बांग्लादेशी नागरिक भी शामिल हैं. इनके पास से दर्जनों मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किए गए हैं, जिनका इस्तेमाल संदिग्ध और गुप्त संचार के लिए किया जा रहा था. जांच एजेंसियों का मानना है कि इन मोबाइल और सिम कार्ड के जरिए आतंकी नेटवर्क से संपर्क बनाए रखा गया था.
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान क्या?
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मिजानुर रहमान, मोहम्मद शबाहत, उमर, मोहम्मद लितान, मोहम्मद शाहिद और मोहम्मद उज्जल के रूप में हुई है. इन सभी को तमिलनाडु के तिरुप्पुर जिले में अलग-अलग स्थानों से पकड़ा गया. इनमें उथुकुली से दो, पल्लडम से तीन और तिरुमुरुगनपूंडी से एक आरोपी को गारमेंट यूनिट्स में काम करते हुए गिरफ्तार किया गया.
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से कपड़ा फैक्ट्रियों की आड़ में रह रहे थे और फर्जी पहचान पत्रों का इस्तेमाल कर रहे थे. बताया जा रहा है कि ये लोग फर्जी आधार कार्ड के जरिए अपनी पहचान छिपाकर भारत में रह रहे थे.
दिल्ली में फ्री कश्मीर के पोस्टर लगाने का शक
जांच एजेंसियों के अनुसार, इन संदिग्धों ने दिल्ली समेत कई बड़े शहरों की रेकी की थी. दिल्ली में ‘फ्री कश्मीर’ के पोस्टर लगाए जाने के पीछे भी इन्हीं आरोपियों की भूमिका सामने आ रही है. इसके अलावा ये लोग लगातार संदिग्ध गतिविधियों में शामिल थे और आतंकी नेटवर्क के लिए लॉजिस्टिक सपोर्ट मुहैया करा रहे थे.
सूत्रों का कहना है कि आरोपियों को विदेशी स्रोतों से फंडिंग भी मिली थी, जिसकी जांच की जा रही है. एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि यह पैसा किन चैनलों के जरिए भारत तक पहुंचाया गया और इसके पीछे कौन-कौन से आतंकी संगठन सक्रिय थे.
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल का मानना है कि यदि समय रहते इन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तो देश में बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम दिया जा सकता था. फिलहाल सभी आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली लाया जा रहा है, जहां उनसे गहन पूछताछ की जाएगी. सुरक्षा एजेंसियां इस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने और इससे जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई हैं.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



