Image Slider

Report filed in road rage case



पहासू। चार दिन पहले हुई रोडरेज की घटना में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। मामले में आरोपी अभी फरार है। पहासू कस्बा निवासी परिवार बुधवार रात को बुलंदशहर में पारिवारिक कार्यक्रम से घर लौट रहा था। करौरा गांव के पास पीड़ित परिवार ने कार को सड़क किनारे लगाया था। इसी दौरान पिकअप चालक ने टक्कर मार दी। आरोप है कि इसका विरोध करने पर पिकअप सवार लोगों ने कार चालक की पिटाई कर दी। इसमें कार चालक की पत्नी रजनी ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मामले में शनिवार को रिपोर्ट दर्ज की। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

Trending Videos

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||