Image Slider

होमखेलक्रिकेटमाइकल वॉन का पाकिस्तान प्रेम दुनिया के सामने, IPL मालिकों पर कसा तंज

Last Updated:

Michael Vaughan on The Hundred Controversy: अगले महीने द हंड्रेड टूर्नामेंट के लिए होने वाले ऑक्शन को लेकर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने टिप्पणी की है. माइकल वॉन का मानना है कि अगर ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ियों को नहीं चुना जाता है तो उससे इंग्लैंड का मजाक बनेगा.

Zoom

पाकिस्तानी खिलाड़ियों के सपोर्ट में आए माइकल वॉन

नई दिल्ली: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने ईसीबी को चुनौती दी है कि, द हंड्रेड में पाकिस्तानी खिलाड़ियों का बायकॉट किया जाता है तो ठीक नहीं होगा. कुछ रिपोर्ट के अनुसार द हंड्रेड में भारतीय स्वामित्व वाली फ्रेंचाइजी मैनचेस्टर सुपर जायंट्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव और सनराइजर्स लीड्स भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के कारण भारत में संभावित राजनीतिक प्रतिक्रिया की आशंकाओं के चलते नीलामी में पाकिस्तानी खिलाड़ियों को लेने से परहेज कर सकती हैं.

इसी मामले पर माइकल वॉन मानते हैं कि अगर पाकिस्तानी खिलाड़ियों को नहीं चुना जाता है तो फिर इससे इंग्लैंड क्रिकेट का मजाक उड़ेगा और गलत मिसाल कायम होगा. इससे भविष्य में ब्रिटिश-पाकिस्तानी क्रिकेटरों पर भी असर पड़ सकता है. बता दें कि द हंड्रेड की लंदन में होने वाली नीलामी के लिए पाकिस्तान के 67 पुरुष और महिला क्रिकेटरों ने पंजीकरण कराया है, जिनमें मेंस टी20 विश्व कप में खेल रहे उसके लगभग सभी खिलाड़ी शामिल हैं. मोहम्मद आमिर, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान और हारिस रऊफ सहित कई पाकिस्तानी खिलाड़ी पहले ‘द हंड्रेड’ में खेल चुके हैं.

माइकल वॉन ईसीबी से चाहते हैं स्पष्टिकरण

पाकिस्तानी खिलाड़ियों को लेकर माइकल वॉन ने कहा, “मैं चाहता हूं कि ईसीबी के किसी वरिष्ठ अधिकारी से सही स्पष्टीकरण सुनूं.” वॉन ने यह भी सवाल किया कि मालिक पाकिस्तानी खिलाड़ियों को क्यों नहीं चुनना चाहते, जबकि नेशनल टीमें 2026 टी20 वर्ल्ड कप में एक-दूसरे के खिलाफ खेल रही हैं.

उन्होंने कहा, “अगर भारत वर्ल्ड कप मैच में पाकिस्तान से खेल सकता है तो भारतीय मालिक विदेशी लीग में पाकिस्तानी खिलाड़ियों को क्यों नहीं चुन सकते? मैं समझ सकता हूं कि आईपीएल में यह बहुत संवेदनशील है, लेकिन अब यह समस्या दूसरे देशों में भी पहुंच गई है. आप सोचते हैं कि इससे क्या मिसाल बनेगी. द हंड्रेड ईसीबी चलाता है, लेकिन अगर पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर यह अनौपचारिक प्रतिबंध होता है तो हमें पता चल जाएगा कि असल में टूर्नामेंट कौन चला रहा है और वह ईसीबी नहीं है.”

आईपीएल में बैन है पाकिस्तानी खिलाड़ी

बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग में भी पाकिस्तानी खिलाड़ी बैन हैं. पाकिस्तान का कोई भी खिलाड़ी नवंबर 2008 के आतंकी हमले के बाद आईपीएल में नहीं खेला है. एसए20 के 2023 में शुरू होने के बाद कोई भी पाकिस्तानी क्रिकेटर उसका हिस्सा नहीं रहा. इस टूर्नामेंट की सभी छह फ्रेंचाइजी का स्वामित्व भारतीयों के पास है.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||