Image Slider

Last Updated:

बीते कुछ सालों में फिल्म इंडस्ट्री का ट्रेंड बदला है. अब कलाकार एक इंडस्ट्री से निकल दूसरी इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं. पैन इंडिया लेवेल पर फिल्में बन रही हैं. हर इंडस्ट्री को ध्यान में रखकर खास तरीके से कंटेंट डब किया जा रहा है. रश्मिका मंदाना, तमन्ना भाटिया और श्रुति हासन समेत कई एक्ट्रेस हैं, जो बॉलीवुड और तमिल-तेलुगू-कन्नड़ या मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रही हैं.

पॉपुलर तमिल एक्ट्रेस तृष्णा कृष्णनन ने अक्षय कुमार संग ‘खट्टा मीठा’ की. यह फिल्म फ्लॉप हुई, तो दोबारा बॉलीवुड में काम नहीं किया. हालांकि, उनकी फिल्में पैन इंडिया लेवेल पर रिलीज हो रही है. ऐसी ही एक एक्ट्रेस है, जो तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस हैं. तमिल में हिट फिल्में दी हैं, लेकिन बॉलीवुड में एक भी हिट फिल्म नहीं दे पाई हैं. यहां तक कि रणवीर सिंह के अपॉजिट काम करके भी उन्हें वो पॉपुलैरिटी नहीं मिल पाईं, जो तेलुगू या तमिल में मिली. कौन है ये एक्ट्रेस आइए जानते हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @shalzp)

Shalini Panday career

अभी यह एक्ट्रेस 31 साल की हैं. साल 2018 में ब्लॉकबस्टर तेलुगू फिल्म से उन्होंने एक्टिंग डेब्यू किया. इस फिल्में वह विजय देवरकोंडा के अपॉजिट थीं. फिल्म का नाम ‘अर्जुन रेड्डी’ है, जिसका हिंदी में ‘कबीर सिंह’ के नाम से रीमेक बना था. अब आप समझ ही गए होंगे की हम किस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं. जी हां, हम शालिनी पांडे की बात कर रहे हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @shalzp)

Shalini Panday career

शालिनी पांडे ने तेलुगू में ‘महानती’, ‘एनटीआरः कथानायकुडु’, ‘118’, ‘निशब्दम’ जैसी फिल्मों में काम किया. उन्होंने तमिल में ‘100 कथल, ‘गोरिल्ला’ और ‘इडली कढाई’ में काम किया. हालांकि, धनुष और नित्या मेनन स्टार ‘इडली कढाई’ में उनके किरदार को सराहा गया. बाकी दो फिल्में फ्लॉप रहीं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @shalzp)

Add News18 as
Preferred Source on Google

Shalini Panday career

शालिनी पांडे ने साल 2018 में आई फिल्म ‘मेरी निम्मो’ से बॉलीवुड डेब्यू किया. फिल्म को क्रिटिकली सराहा गया. अंजलि पाटिल ने इसमें लीड रोल निभाया था. लीड एक्ट्रेस के तौर पर उन्होंने हिंदी फिल्म ‘बमफाड़’ में काम किया. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी. ओटीटी पर इस पसंद नहीं किया गया. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @shalzp)

Shalini Panday career-

शालिनी पांडे ने साल 2022 में आई ‘जयेशभाई जोरदार’ में रणवीर सिंह के अपॉजिट लीड रोल निभाया. यह फिल्म 85 करोड़ रुपए के बजट में बनी थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 28 करोड़ रुपए ही कमा सकी. फिल्म डिजास्टर साबित हुई. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @shalzp)

Shalini Panday career

हालांकि, 2024 में नेटफ्लिक्स ऑऱिजनल ‘महाराज’ को खूब सराहा गया. इसमें शालिनी के साथ-साथ जुनैद खान की अदाकारी को भी सराहा गया. इस साल आई शालिनी की ‘राहू केतु’ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई. वरुण शर्मा और पुलकित सम्राट स्टारर इस फिल्म को ऑडियंस ने रिजेक्ट कर दिया. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @shalzp)

Shalini Panday career

शालिनी पांडे का बॉलीवुड का बॉक्स ऑफिस ग्राफ नीचे रहा है. एक भी हिट उनके खाते में नहीं आ पाई है. हालांकि, उनकी अदाकारी को खूब सराहा जा रहा है. पिछले साल आई नेटफ्लिक्स ऑरिजनल सीरीज ‘डब्बा कार्टल’ को क्रिटिक्स और ऑडियंस ने खूब पसंद किया. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @shalzp)

Shalini Panday career

हाल में आई प्राइम वीडियो पर आई शालिनी पांडे की वेब सीरीज ‘बैंडवाले’ को भी खूब सराहा जा रहा है. इसमें वह लीड रोल में हैं. कहानी के सेंटर में हैं. शालिनी का एक्टिंग करियर महज 8 साल का हुआ है, उसके हिसाब से उन्होंने खूब पॉपुलैरिटी हासिल की है, लेकिन बॉलीवुड में उनकी पकड़ बनना बाकी है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @shalzp)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||