Image Slider

होमफोटोदेशPM मोदी का डिप्लोमैटिक फ्राइडे: एक ही दिन में पड़ोसी से लेकर यूरोप-US को साधा

Last Updated:

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने समकक्षों के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी कर रहे हैं. पीएम मोदी ने लिकटेंस्टीन के राजकुमार, एलोइस फिलिप मारिया के साथ द्विपक्षीय वार्ता की. इसके अलावा, उन्होंने श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके और यूएन के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से भी मुलाकात की. पीएम मोदी स्लोवाकिया गणराज्य के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी से भी मिले.

PM Modi Diplomacy, PM Modi Antonio Guterres, PM Modi Mauritius PM, PM Modi Navinchandra Ramgoolam, PM Modi Sri Lanka President, PM Modi Anura Kumara Dissanayake, PM Modi Peter Pellegrini, PM Modi Slovak Republic President

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को जबरदस्त ऊर्जा और सक्रियता का परिचय देते हुए दिनभर लगातार कई अहम बैठकों में हिस्सा लिया. बिना थके और बिना रुके उन्होंने पहले टेक जगत के दिग्गजों के साथ मंथन किया, फिर एक के बाद एक सात द्विपक्षीय बैठकों को अंजाम दिया. पीएम मोदी ने पड़ोसी मुल्क से लेकर यूरोप-अमेरिका तक सभी मुल्कों को एक ही बार में साध लिया.

PM Modi Diplomacy, PM Modi Antonio Guterres, PM Modi Mauritius PM, PM Modi Navinchandra Ramgoolam, PM Modi Sri Lanka President, PM Modi Anura Kumara Dissanayake, PM Modi Peter Pellegrini, PM Modi Slovak Republic President

विदेश मंत्रालय ने पीएम मोदी और स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी से मुलाकात की जानकारी देते हुए लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज एआई इम्पैक्ट समिट के मौके पर स्लोवाक रिपब्लिक के प्रेसिडेंट पीटर पेलेग्रिनी के साथ द्विपक्षीय मीटिंग की. उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों के पूरे स्पेक्ट्रम की समीक्षा की और व्यापार और निवेश, डिजिटल टेक्नोलॉजी, रक्षा, अंतरिक्ष, एनर्जी, कल्चर और लोगों के बीच लिंकेज जैसे क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की.”

PM Modi Diplomacy, PM Modi Antonio Guterres, PM Modi Mauritius PM, PM Modi Navinchandra Ramgoolam, PM Modi Sri Lanka President, PM Modi Anura Kumara Dissanayake, PM Modi Peter Pellegrini, PM Modi Slovak Republic President

लिकटेंस्टीन के प्रिंस से मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, “आज दिल्ली में लिकटेंस्टीन के HSH हेरेडिटरी प्रिंस एलोइस से मुलाकात हुई. हमारे देशों के बीच आर्थिक संबंधों की मज़बूत संभावना पर चर्चा हुई, खासकर इंडिया-EFTA के बाद और इनोवेशन, टेक्नोलॉजी, स्किलिंग, R&D जैसे क्षेत्रों में सहयोग पर भी बात हुई.”

Add News18 as
Preferred Source on Google

PM Modi Diplomacy, PM Modi Antonio Guterres, PM Modi Mauritius PM, PM Modi Navinchandra Ramgoolam, PM Modi Sri Lanka President, PM Modi Anura Kumara Dissanayake, PM Modi Peter Pellegrini, PM Modi Slovak Republic President

पीएम मोदी ने मॉरिशस के प्रधानमंत्री डॉ नवीनचंद्र रामगुलाम से भी मुलाकात की. उन्होंने लिखा, “मॉरिशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम से मिलकर खुशी हुई. AI, टेक्नोलॉजी, कल्चर और लोगों के बीच संबंधों में हमारी बेहतर स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के हमारे साझा कमिटमेंट को फिर से पक्का किया. भारत के MAHASAGAR विज़न में मॉरिशस एक ज़रूरी पार्टनर है और हम इलाके की सुरक्षा और खुशहाली पक्का करने के लिए मिलकर काम करते रहेंगे.”

PM Modi Diplomacy, PM Modi Antonio Guterres, PM Modi Mauritius PM, PM Modi Navinchandra Ramgoolam, PM Modi Sri Lanka President, PM Modi Anura Kumara Dissanayake, PM Modi Peter Pellegrini, PM Modi Slovak Republic President

पीएम मोदी ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से भी नई दिल्ली में मुलाकात की. उन्होंने कहा, “यूनाइटेड नेशंस के सेक्रेटरी जनरल, मिस्टर एंटोनियो गुटेरेस के साथ मीटिंग के दौरान, हमने AI को सबको शामिल करने वाला बनाने और इस मामले में UN कैसे एक कंस्ट्रक्टिव रोल निभा सकता है, इस बारे में बात की. एक बेहतर धरती के लिए AI का इस्तेमाल करने की किसी भी कोशिश के लिए भारत का सपोर्ट दोहराया. हमने UN रिफॉर्म्स, खासकर ग्लोबल साउथ को ज़्यादा आवाज़ देने पर भी अपने विचार शेयर किए.”

PM Modi Diplomacy, PM Modi Antonio Guterres, PM Modi Mauritius PM, PM Modi Navinchandra Ramgoolam, PM Modi Sri Lanka President, PM Modi Anura Kumara Dissanayake, PM Modi Peter Pellegrini, PM Modi Slovak Republic President

पीएम मोदी पड़ोसी मुल्क श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके से भी मिले. मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा, “एक कीमती पड़ोसी के साथ दोस्ती को मज़बूत करना! दिल्ली में प्रेसिडेंट अनुरा कुमारा दिसानायके से मिलकर बहुत अच्छा लगा. हमने हाल के दिनों में भारत-श्रीलंका रिश्तों में हुई तरक्की का जायज़ा लिया. हमने एनर्जी, कनेक्टिविटी, इंफ्रास्ट्रक्चर, हेल्थकेयर, स्किलिंग, कल्चर, ब्लू इकॉनमी और दूसरे एरिया में सहयोग के तरीकों पर भी बात की.”

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||