Image Slider

Last Updated:

कृतिका कामरा और गौरव कपूर 11 मार्च को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. दोनों मुंबई में गौरव के घर पर एक निजी साइनिंग सेरेमनी के साथ शादी रजिस्टर करेंगे. इसके अगले दिन यानी 12 मार्च को मुंबई में एक शानदार पार्टी होगी. इस पार्टी में क्रिकेट और एंटरटेनमेंट जगत के करीबी दोस्त शामिल होंगे.

ख़बरें फटाफट

Zoom

गौरव कपूर और कृतिका कामरा की शादी की डेट फाइनल हुई. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

मुंबई. कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी की तारीख अब सामने आ गई है. दोनों 11 मार्च को मुंबई में गौरव के घर पर एक निजी समारोह में शादी रजिस्टर करेंगे. इसके बाद 12 मार्च को एक ग्रैंड सेलिब्रेशन होगा. इस रिसेप्शन में उनके परिवार और करीबी दोस्त शामिल होंगे. जैसे-जैसे शादी का दिन नजदीक आ रहा है, कृतिका और गौरव अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट्स को पूरा कर रहे हैं ताकि वे पूरी तरह से शादी की तैयारियों पर ध्यान दे सकें.

शादी के अगले दिन, 12 मार्च 2026 को, कृतिका और गौरव एक खास समारोह का आयोजन करेंगे. पारंपरिक भव्य और ग्रैंड लेवेल की शादी से हटकर, दोनों ने इस मौके को ज़्यादा निजी और भावनात्मक बनाने का फैसला किया है. इस शाम का आयोजन सादगी भरे और लग्जरी अंदाज़ में होगा, जिसमें परिवार, करीबी दोस्त और क्रिकेट व फिल्म जगत के उनके साथी शामिल होंगे.

कपल के एक करीबी सूत्र ने बताया, “कृतिका और गौरव चाहते थे कि उनकी शादी दिखावे से ज़्यादा सच्ची और दिल से जुड़ी हो. वे परंपराओं का सम्मान करते हैं, लेकिन साथ ही चाहते थे कि यह जश्न उनकी असली पहचान को दर्शाए – सादगी, अपनापन और अपनों के बीच खुशी. 12 मार्च की पार्टी मुंबई में खास सोच के साथ प्लान की जा रही है, जो उनके क्लासिक और अर्थपूर्ण अंदाज़ को खूबसूरती से दिखाएगी.”

बॉम्बे टाइम्स के मुताबिक, कृतिका और गौरव 12 मार्च की एन्जॉय करेंगे, लेकिन दिखावे से दूर रहेंगे. इसके बाद एक ग्रैंड बॉलीवुड पार्टी होगी, जिसमें उनके परिवार, करीबी दोस्त और क्रिकेट व फिल्म इंडस्ट्री के साथी शामिल होंगे. इस जश्न की खासियत मुंबई में होने वाली पार्टी होगी, जिसमें सोफिस्टिकेशन और मॉडर्न स्टाइल का मेल होगा.

गौरव कपूर की कृतिका कामरा से दूसरी शादी

बता दें, यह गौरव कपूर की दूसरी शादी होगी. इससे पहले उन्होंने एक्ट्रेस किरात भट्टल से शादी  की थी. बॉलीवुड शादिस की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों की पहली मुलाकात 2012 में हुई थी, फिर कुछ साल डेट किया और 2014 में शादी की. हालांकि, दोनों 2021 में अलग हो गए. उनके अलग होने की वजह सामने नहीं आई है.

About the Author

authorimg

Ramesh Kumar

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||