Image Slider

गाजियाबाद। वेवसिटी पुलिस ने बुधवार को लालकुआं के पास से चेकिंग के दौरान तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 57 किग्रा 400 ग्राम गांजा बरामद किया। आरोपी लंबे समय से धंधे में लिप्त थे। अब पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच-पड़ताल कर रही है।

Trending Videos

एसीपी प्रिया श्रीपाल ने बताया कि आरोपियों की पहचान अच्छन निवासी सिमरियां, दुधारा, संतकबीरनगर, गुलाम हैदर व अमन हैदर निवासी मोहल्ला लालबाग दरभंगा बिहार के रूप में हुई है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह गांजे की खेप पश्चिमी बंगाल के सिलीगुड़ी से लेकर आए थे। आरोपियों को गांजा दिल्ली लेकर जाना था, लालकुआं पर किसी वाहन के इंतजार में खड़े थे। उसी समय उन पर पुलिस की नजर पड़ी और उनको गिरफतार कर लिया। आरोपियों ने कबूल किया कि वह माल को दिल्ली एनसीआर के बिचौलियों को देते हैं। इसके बाद बिचौलिये छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर सप्लाई करते हैं। दिल्ली एनसीआर में एक बार खेप लाने के लिए उनको 50 हजार रुपये मिलते थे। अब तक वह कई बार इसी तरह खेप ला चुके हैं। वह यहां जिन लोगों को माल बेचने आए थे और जिसके पास से माल लेकर आए थे, उनको भी पुलिस चिंहित कर रही है। जल्द ही उनको भी गिरफ्तार किया जाएगा।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||