Image Slider

लोनी। घरों में घुसकर मोबाइल फोन चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को शुक्रवार को लोनी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चोरी के सात मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की है। एसीपी लोनी रामकिशन ने बताया कि पुलिस बंथला फ्लाईओवर के पास चेकिंग के दौरान बाइक पर सवार तीन युवक आए और पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिसकर्मियों ने पीछा कर तीनों को दबोच लिया। आरोपियों की पहचान महल कॉलोनी बंथला निवासी अमन, सरल कुंज निवासी मनीष और ज्योति विहार बंथला निवासी यश के रूप में हुई।


———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||