Image Slider

बहादुरगढ़। थाना पुलिस ने गोकशी के मामले का खुलासा करते हुए हिस्ट्रीशीटर समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 750 रुपये, दो अवैध तमंचे, चार कारतूस, गोकशी के उपकरण और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। सीओ राहुल यादव ने बताया कि पुलिस ने गोकशी के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को मोहम्मदपुर रुस्तमपुर तिराहे के पास से पकड़ा। आरोपियों की पहचान अल्लाबख्शपुर निवासी रोहिल और रतुपुरा निवासी कैफ के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि रोहिल थाना गढ़मुक्तेश्वर का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ हापुड़ और अमरोहा जनपद में गोकशी, चोरी, लूट और आर्म्स एक्ट समेत करीब डेढ़ दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस काफी समय से उसकी तलाश कर रही थी। उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से बरामद सभी सामान को कब्जे में ले लिया गया है। आरोपियों को अग्रिम कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश किया गया है।


———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||