Image Slider

होमताजा खबरदेशनकली संसद में मचा असली बवाल, खड़गे के किरदार के कमेंट पर गूंजा ‘मोदी-मोदी’

Last Updated:

दिल्ली की मॉक पार्लियामेंट में उस वक्त असली घमासान देखने को मिला जब मल्लिकार्जुन खड़गे का किरदार निभा रहे कलाकार की टिप्पणी पर बवाल हो गया. सत्ता पक्ष ने माफी की मांग की और सदन में मोदी-मोदी के नारे लगे. सिटिजन्स फॉर डेमोक्रेसी के इस कार्यक्रम में कलाकार अलग-अलग नेताओं का गेटअप पहनकर उनकी भूमिका निभा रहे थे. बहस में SIR, चुनाव आयोग, ईवीएम और विरोध प्रदर्शनों के मुद्दे उठे. इस बीच कांग्रेस नेता जयराम रमेश और केसी वेणुगोपाल ने भी मॉक पार्लियामेंट पर सवाल उठाए.

नकली संसद में मचा असली बवाल, खड़गे के किरदार के कमेंट पर गूंजा 'मोदी-मोदी' Zoom

दिल्ली की मॉक पार्लियामेंट में खड़गे की भूमिका निभा रहे कलाकार की टिप्पणी पर हंगामा हुआ.

देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित एक मॉक पार्लियामेंट में उस वक्त माहौल गरमा गया जब सदन के भीतर मोदी-मोदी के नारे गूंजने लगे. सबसे ज्यादा हंगामा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का किरदार निभा रहे कलाकार के बयान पर हुआ. सत्ता पक्ष की भूमिका निभा रहे कलाकारों ने इस बयान पर आपत्ति जताई और माफी की मांग की. मामला इतना बढ़ा कि विवादित टिप्पणी को सदन की कार्यवाही से हटाने का निर्देश देना पड़ा. यह पूरी कार्यवाही असली संसद की नहीं थी. इसमें कलाकार अलग-अलग नेताओं का गेटअप पहनकर उनकी भूमिका निभा रहे थे और उन्हीं किरदारों के जरिए राजनीतिक मुद्दों पर बहस कर रहे थे.

About the Author

authorimg

सुमित कुमारSenior Sub Editor

सुमित कुमार हिंदी पत्रकारिता का एक उभरता और सक्रिय नाम हैं. वर्तमान में वे News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और सेंट्रल डेस्क टीम का हिस्सा हैं. पिछले चार साल से वे Network18और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||