Last Updated:
महाराष्ट्र के नागपुर स्नातक विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव की खूब चर्चा हो रही है. यहां पर कांग्रेस उम्मीदवार अभिजीत गोविंदराव वंजारी ने बीजेपी को दूसरी बार हरा दिया है. जीत के बाद अभिजीत वंजारी ने मीडिया से बातचीत में अपनी उस गुप्त प्लानिंग का खुलासा किया, जिसने भाजपा के अभेद्य किले को पूरी तरह ढहा दिया है. तो आइए जानते हैं कि नागपुर में BJP को हराने के लिए अभिजीत वंजारी ने क्या-क्या किया?
नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस की जीत के पीछे क्या रही रणनीति? अभिजीत वंजारी ने बताया बीजेपी से मुकाबले का पूरा तरीका.
महाराष्ट्र के नागपुर एमएलसी चुनाव में कांग्रेस के अभिजीत गोविंदराव वंजारी ने जीत का सिलसिला बरकरार रखा है. यह उनकी लगातार दूसरी जीत है. जीत के बाद अभिजीत वंजारी ने मीडिया से बातचीत की. बातचीत में उन्होंने अपने चुनावी प्लानिंग पर भी बात की. तो आइए बिना देर किए जानते हैं कि कैसे नागपुर में BJP को हराया? उसके लिए क्या थी सीक्रेट प्लानिंग.
बूथ की भीड़ नहीं, वंजारी का डायरेक्ट कनेक्ट फॉर्मूला
मीडिया में छपी खबर के मुताबिक, अभिजीत वंजारी ने बताया कि यह चुनाव सामान्य चुनावों से बिल्कुल अलग था. यह केवल शिक्षित मतदाताओं यानी ग्रेजुएट कॉन्स्टिट्यूएंसी का चुनाव था. इसमें सिर्फ बूथ पर भीड़ जमा करके जीत हासिल नहीं की जा सकती थी. उन्होंने कहा कि हमारी रणनीति का मुख्य फोकस सीधे संपर्क पर था. हमने हवा हवाई प्रचार करने के बजाय अपने सभी मतदाताओं से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की. हर एक वोटर तक सीधे अपनी बात पहुंचाई. जमीनी स्तर पर किए गए इसी व्यक्तिगत संपर्क का सीधा फायदा हमें इस चुनाव के नतीजों में देखने को मिला है.
छह साल का काम और सीक्रेट ग्राउंड सर्वे
अभिजीत वंजारी अपनी जीत को लेकर पहले दिन से पूरी तरह आश्वस्त थे. उन्होंने बताया कि इस बड़ी फतह के पीछे उनकी छह साल की कड़ी मेहनत छिपी है. पिछले छह सालों में उन्होंने स्नातक मतदाताओं के बीच जाकर लगातार काम किया था. चुनाव से ठीक पहले उन्होंने एक खास जमीनी सर्वे भी करवाया था. इस सीक्रेट सर्वे की मदद से उन्हें अपने पक्के मतदाताओं की सटीक जानकारी मिल गई थी. इसी सर्वे रिपोर्ट के आधार पर पूरी चुनावी रणनीति तैयार की गई और मतदान के दिन तक इसका सख्ती से संचालन किया गया.
महाविकास अघाड़ी के संगठनों का मिला मजबूत साथ
कांग्रेस की इस जीत में कई सहयोगी संगठनों और घटक दलों की भूमिका बेहद अहम रही. वंजारी ने बताया कि चुनावी मैदान में उनके साथ कई सामाजिक और राजनैतिक संगठन कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहे थे. विरोधियों ने सोशल मीडिया और जमीन पर कांग्रेस के खिलाफ एकतरफा माहौल बनाने की पुरजोर कोशिश की थी. बीजेपी के बड़े-बड़े दिग्गजों ने प्रचार में अपनी पूरी ताकत लगा दी थी थी.
वोटों की गिनती का रोमांच और वंजारी का भरोसा
मतगणना के दौरान मुकाबला काफी दिलचस्प और उतार-चढ़ाव से भरा रहा. शुरुआती दौर में कांग्रेस उम्मीदवार को अच्छी बढ़त हासिल हुई थी. हालांकि, दूसरे राउंड की गिनती में वह अपने प्रतिद्वंदी से थोड़ा पीछे छूट गए थे. वंजारी ने कहा कि इस उतार-चढ़ाव के बाद भी उनका हौसला बिल्कुल नहीं डिगा. उन्हें अपनी जमीनी प्लानिंग और मतदाताओं पर पूरा भरोसा था. उन्हें अच्छी तरह पता था कि आने वाले राउंड्स में ग्रामीण और शहरी इलाकों के शिक्षित मतदाता उन्हें दोबारा आगे ले जाएंगे और आखिरकार वैसा ही हुआ.
निष्पक्ष लोकतंत्र के लिए बैलेट पेपर की बड़ी मांग
अभिजीत वंजारी ने देश की चुनावी प्रक्रिया और ईवीएम (EVM) को लेकर भी एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि पिछले 12 सालों में आम जनता के मन में ईवीएम को लेकर गहरा संदेह पैदा हो चुका है. मतदाताओं को अब यह आशंका सताने लगी है कि उनका दिया गया वोट सही चिन्ह या सही पार्टी को नहीं जा रहा है. वंजारी ने चुनाव आयोग से पुरजोर मांग की है कि देश में निष्पक्ष चुनाव कराने और लोकतंत्र को जीवित रखने के लिए ईवीएम को तुरंत बंद किया जाना चाहिए और आगामी चुनाव बैलेट पेपर से कराए जाने चाहिए.
2029 में पूरे देश में दिखेगी कांग्रेस की नई लहर
नागपुर शहर को लेकर वंजारी ने भाजपा के दावों को सिरे से खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि नागपुर कभी भी बीजेपी का स्थायी गढ़ नहीं रहा है. पिछली कुछ विशेष राजनैतिक परिस्थितियों के कारण उनके सांसद या विधायक यहां से जरूर चुनकर आ गए होंगे. वंजारी ने भविष्य की राजनीति को लेकर बड़ा दावा किया कि आने वाले साल 2029 के चुनावों में देश की तस्वीर बिल्कुल अलग दिखाई देगी. नागपुर से शुरू हुई यह जीत पूरे देश में एक बार फिर से कांग्रेस की जबरदस्त लहर लेकर आएगी.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||


