मांगे छोले, मिली मौत:दुकानदार ने पांच साथियों के साथ मिलकर युवक को चाकुओं से गोदा, दिल्ली में खौफनाक वारदात – Young Man Stabbed To Death In Nihal Vihar Area
Image Slider
{“_id”:”6ae1955e99d6780658002ed4″,”slug”:”young-man-stabbed-to-death-in-nihal-vihar-area-2026-10-28″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”मांगे छोले, मिली मौत: दुकानदार ने पांच साथियों के साथ मिलकर युवक को चाकुओं से गोदा, दिल्ली में खौफनाक वारदात”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
चाकुओं से गोदकर युवक की हत्या – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
निहाल विहार इलाके में छोले ज्यादा मांगने को लेकर हुई कहासुनी ने खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि दुकानदार और उसके चार-पांच साथियों ने 34 वर्षीय संदीप पर चाकुओं से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल संदीप को इलाज के लिए महाराजा अग्रसेन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मामले में हत्या की धारा बढ़ाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।