-उदयगिरि टावर में नगर निगम की हाईमास्ट लाइट का उद्घाटन, स्थानीय निवासियों को मिलेगी बेहतर प्रकाश व्यवस्था
-ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर विकास योजना के तहत उदयगिरि, कंचनजंगा और पंचमणि टावर के बाहर शुरू हुआ काम
उदय भूमि संवाददाता
गाजियाबाद। कौशांबी क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नगर निगम की ओर से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में उदयगिरि टावर में सोमवार को क्षेत्रीय पार्षद कुसुम मनोज गोयल के प्रयासों से स्थापित हाईमास्ट लाइट का उद्घाटन टावर के अध्यक्ष सुरेंद्र सुम्बूली ने किया। हाईमास्ट लाइट लगने से परिसर के आसपास रोशनी की बेहतर व्यवस्था होगी और स्थानीय निवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। इस दौरान क्षेत्र में प्रस्तावित सड़क निर्माण कार्यों को लेकर भी जानकारी साझा की गई। कार्यक्रम में पूर्व पार्षद डॉ. मनोज गोयल ने बताया कि कौशांबी के उदयगिरि, कंचनजंगा और पंचमणि टावर के बाहर मुख्यमंत्री की ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर विकास योजना के तहत कार्य शुरू हो चुका है। इन कार्यों का उद्देश्य क्षेत्र की आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना और स्थानीय निवासियों को सुगम आवागमन उपलब्ध कराना है।
उन्होंने बताया कि संबंधित टावरों की सड़कों का निर्माण भी नगर निगम की ओर से कराया जाएगा, जिससे लंबे समय से सड़क संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। उदयगिरि टावर में हाईमास्ट लाइट के उद्घाटन के अवसर पर स्थानीय निवासियों ने क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर प्रसन्नता जताई। हाईमास्ट लाइट से आसपास के हिस्से में बेहतर प्रकाश व्यवस्था उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। इससे शाम और रात के समय लोगों को आने-जाने में सहूलियत होगी। स्थानीय स्तर पर प्रकाश व्यवस्था बेहतर होना सुरक्षा और सुविधा, दोनों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
डॉ. मनोज गोयल ने बताया कि क्षेत्र में सड़क निर्माण के कार्यों को भी प्राथमिकता दी जा रही है। ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर विकास योजना के तहत शुरू हुए कार्यों से टावरों के आसपास की सड़क व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है। नगर निगम द्वारा सड़कों का निर्माण होने से निवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर समाजसेवी कमल ओबेरॉय, आशीष मेहरा, वरिष्ठ भाजपा नेता अवधेश कटिहार, कंचनजंगा टावर के अध्यक्ष एसके भारद्वाज, अंकुर खन्ना, प्रमोद खंडेलवाल, पल्लवी मेहरा, रचना खंडेलवाल, अजय गुप्ता, जय नारायण और अख्तर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में क्षेत्र की समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों को आगे बढ़ाने पर भी चर्चा हुई।
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



