Image Slider

लोनी। बॉर्डर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में प्लॉट की दीवार से गाड़ी टकराने के बाद विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान कुछ लोगों ने पिता-पुत्री के साथ मारपीट की और धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।


कॉलोनी में रहने वाली महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 20 अक्तूबर को उनके पिता प्लॉट की दीवार से गाड़ी टकराने की सूचना पर मौके पर पहुंचे थे। आरोप है कि वहां मौजूद लोगों ने उनके पिता के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। बीच-बचाव के दौरान महिला के साथ भी मारपीट की गई। दोनों को चोटें आईं। पीड़िता ने चिकित्सकीय परीक्षण के दौरान शरीर के विभिन्न हिस्सों में दर्द होने की जानकारी भी दी। शिकायत में चिंटू, विपिन, योगेंद्र और शिवम समेत अन्य लोगों के नाम दिए गए हैं। महिला ने वर्ष 2024 में अपने भाई पर चाकू से हमला किए जाने के पुराने मामले का भी उल्लेख किया है। उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष जांच, सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्य ने बताया कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||