Image Slider


Threat to kidnap a minor while posing as an advocate; case registered



गाजियाबाद। थाना विजयनगर क्षेत्र में एक अज्ञात कॉलर ने खुद को अधिवक्ता बताकर महिला के नाबालिग बेटे के अपहरण की धमकी दी। इस मामले में पुलिस ने महिला की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। न्यू विजयनगर निवासी दीपशिखा ने बताया कि 04 अक्तूबर 2026 को उनके मोबाइल फोन पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। फोन करने वाली महिला ने अपना नाम ””अंजली”” और खुद को हापुड़ कोर्ट में अधिवक्ता बताया। आरोपी ने उनके बेटे का अपहरण कर हत्या करने की धमकी दी, जिससे सहमा परिवार दहशत में है। इस संबंध में पूर्व में बार एसोसिएशन गाजियाबाद और हापुड़ को भी शिकायती पत्र दिए गए थे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसीपी उपासना पांडे ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और कॉल रिकॉर्डिंग व अन्य साक्ष्यों के आधार पर गहनता से जांच की जा रही है।


———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||