Last Updated:
Mallikarjun Kharge Abusive Remark on PM Modi Father: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा पीएम मोदी के पिता के खिलाफ दिए गए विवादित बयान के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कड़ा रुख अपनाया. शाह ने सोशल मीडिया पर कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि लगातार चुनावी हार से हताश हो चुकी कांग्रेस अब सिर्फ गाली-गलौज की राजनीति कर रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी ने पहले भी पीएम मोदी और उनके परिवार का अपमान किया है.
खरगे ने पटना में विवादित बयान दिया. (PTI)
राजनीति का पारा एक बार फिर सातवें आसमान पर पहुंच चुका है. पटना की धरती से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक ऐसा बयान दे डाला है जिसके बाद देश की सियासत में मानों भूचाल आ गया है. खरगे ने सीधे पीएम मोदी के पिता को लेकर अपशब्द कहे. उन्होंने कहा कि ‘मोदी का बाप भी जाएगा.’ ये वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इसपर मोर्चा खोलते हुए खरगे और और कांग्रेस पार्टी की जमकर क्लास लगाई.
अमित शाह का सोशल मीडिया पर कड़ा प्रहार
अमित शाह ने तुरंत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आकर कांग्रेस को आड़े हाथों लिया. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने पीएम मोदी के परिवार के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करके शालीनता और राजनीति की सारी हदें पार कर दी हैं. शाह ने पुरानी यादें ताजा करते हुए कहा कि यह कोई पहली बार नहीं है; इससे पहले भी कांग्रेस ने पीएम मोदी की दिवंगत माताजी का अपमान किया, उन्हें ‘मौत का सौदागर’ कहा और कभी ‘चायवाला’ कहकर उनकी गरीबी का मजाक उड़ाया.
‘लगातार हार से फ्रस्ट्रेट हो चुकी है कांग्रेस’
आखिर कांग्रेस पार्टी इस हद तक क्यों गिर रही है? इसके पीछे का असली कारण बताते हुए अमित शाह ने लिखा कि पिछले 12 सालों से लगातार मिल रही चुनावी हार की वजह से कांग्रेस पूरी तरह फ्रस्ट्रेट हो चुकी है. पार्टी के पास अब न तो कोई ढंग की नीति बची है और न ही कोई मजबूत मुद्दा. अब उनके पास सिर्फ और सिर्फ ‘गाली-गलौज की राजनीति’ ही बची है. जनता के बीच तो उनका जनाधार पहले ही साफ हो चुका था, अब वे अपने कार्यकर्ताओं के बीच भी पकड़ खोते जा रहे हैं.
ये देश की जनता का अपमान: नड्डा
बीजेपी के वरिष्ठ नेता जेपी नड्डा ने इसपर कहा पीएम नरेन्द्र मोदी के स्वर्गीय पिता जी के प्रति कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी की जितनी कड़ी निंदा की जाए, कम है. लगातार चुनावी हार से हताश कांग्रेस अपनी राजनीतिक खुन्नस प्रधानमंत्री मोदी जी और उनके परिवार पर अनर्गल टिप्पणियों के माध्यम से निकाल रही है. देश और दुनिया में मोदी जी की बढ़ती लोकप्रियता और जनता के अटूट विश्वास से उपजी विपक्ष की बौखलाहट अब उसकी भाषा और व्यवहार में स्पष्ट दिखाई दे रही है. 140 करोड़ देशवासियों के जनादेश से चुने गए प्रधानमंत्री और उनके परिवार के प्रति ऐसी अमर्यादित बयानबाज़ी न केवल राजनीतिक संस्कारों की कमी दर्शाती है, बल्कि देश की जनता का भी अपमान है. लोकतंत्र में राजनीतिक विरोध कीजिए, लेकिन मर्यादाओं का उल्लंघन नहीं. कांग्रेस को समझना होगा कि नफरत और अपमान की राजनीति से जनता का विश्वास नहीं जीता जा सकता. देश की जनता ऐसी ओछी राजनीति का जवाब लोकतांत्रिक तरीके से अवश्य देगी.
कहीं उलटा ना पड़ जाए दांव
राजनीति का यह नया चैप्टर पूरी तरह हाई-वोल्टेज ड्रामा बन चुका है. इतिहास गवाह है कि जब-जब विपक्ष ने पीएम मोदी या उनके परिवार पर पर्सनल अटैक किया है, इलेक्शन में कांग्रेस को इसका नुकसान भी उठाना पड़ा है. अब देखना यह है कि इस हाई-इंटेंसिटी ड्रामे के बाद आने वाले चुनावों में जनता कांग्रेस को क्या जवाब देती है!
About the Author
पत्रकारिता में 16 वर्षों से अधिक का सुदीर्घ अनुभव रखने वाले संदीप गुप्ता वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर होम पेज पर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. जटिल और सामरिक विषयों को बेहद सरल भाषा में पाठकों त…
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



