Image Slider

Thugs attacked a family after their five-year-old child lit firecrackers they smashed a car and caused mother

दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद में निवाड़ी रोड स्थित डिफेंस कॉलोनी में शुक्रवार रात एक परिवार पर दबंगों ने हमला कर दिया। पांच वर्षीय बच्चे के पटाखे छोड़ने से गुस्साए पड़ोसियों ने परिवार को बेरहमी से पीटा और पत्थरबाजी कर कार तोड़ दी। इस हमले में दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल हो गए, जिनमें से एक महिला की आंख में गंभीर चोट आई है।


आकाश गोस्वामी, जो एक एमएनसी में इंजीनियर हैं और घर से काम करते हैं, अपने परिवार के साथ डिफेंस कॉलोनी में किराए पर रहते हैं। शुक्रवार रात करीब 10 बजे वह काम कर रहे थे, तभी उनका पांच वर्षीय बेटा घर के बाहर पटाखे चला रहा था। आरोप है कि पटाखे चलाने से गुस्साए एक पड़ोसी ने बच्चे को थप्पड़ मार दिया, जिससे दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। इसके बाद गुस्साए पड़ोसी ने अपने साथियों के साथ मिलकर आकाश, उनकी पत्नी और मां पर हमला बोल दिया। आरोपियों ने परिवार को बेरहमी से पीटा और पत्थरबाजी कर आकाश की कार का शीशा तोड़ दिया। पत्थर लगने से आकाश की मां की आंख से खून निकलने लगा, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपियों ने पुलिस के सामने भी मारपीट जारी रखी। घटना से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

पुलिस की भूमिका पर सवाल

आकाश का आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों से सांठगांठ के कारण घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की। उन्होंने पुलिस के उच्चाधिकारियों को सोशल मीडिया एक्स पर टैग कर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। एसीपी मोदीनगर सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

हमले में घायल हुए लोग

इस हमले में आकाश, उनकी पत्नी और मां को गंभीर चोटें आई हैं। आकाश की मां की आंख में पत्थर लगने से खून बहने लगा था। उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। दो महिलाओं समेत कुल तीन लोग घायल हुए हैं। एक महिला की आंख में गंभीर चोट आई है।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||