Image Slider

साहिबाबाद। अदालत के आदेश पर साहिबाबाद थाने में एक महिला से छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का पड़ोसी पर मामला दर्ज किया है। अदालत में दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि वह तीन मंजिला इमारत के दूसरे तल पर रहती हैं। गर्मी से बचने और छत से पानी टपकने की समस्या दूर करने के लिए उनके पति निर्माण कराना चाहते थे। आरोप है कि भूतल पर रहने वाले पड़ोसी ने काम शुरू कराने से पहले 60 हजार रुपये मांगे। पीड़िता का आरोप है कि 12 अगस्त की शाम करीब छह बजे घर में अकेली होने के दौरान पड़ोसी अंदर घुस आया और अश्लील हरकतें करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर धमकी देकर चला गया। एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि अदालत के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।


———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||