UP Expressway : 7 घंटे में 19 जिले पार कराएगा यूपी का यह एक्सप्रेसवे, बिहार वालों का भी सफर होगा आसान
Image Slider
Last Updated:
Gorakhpur shamli expressway : यूपी सरकार और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने प्रदेश के सबसे लंबे एक्सप्रेसवे के निर्माण काम शुरू कर दिया है. फिलहाल इसके लिए भूमि अधिग्रहण का काम चल रहा है और एनएचएआई ने अलग-अलग पैकेज के लिए ठेकेदारों से कोटेशन मांगा है. इस ई-वे के तैयार होने के बाद गोरखपुर से शामली तक महज 7.5 घंटे में पहुंचा जा सकेगा.
गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे यूपी के 13 गांवों से गुजरेगा.
नई दिल्ली. यूपी में वैसे तो कई सारे एक्सप्रेसवे बने हैं और कई बन रहे हैं, लेकिन इस बार सरकार ने सबसे लंबा एक्सप्रेसवे बनाने का काम शुरू किया है. यह एक्सप्रेसवे गोरखपुर से शामली तक जाएगा. फिलहाल इसे बनाने के लिए ठेकेदारों से कोटेशन लेने का काम चल रहा है. फिलहाल इस ई-वे के लिए जमीन अधिग्रहण का काम चल रहा है और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने इसके 12 में से 9 पैकेज के लिए कोटेशन ले लिया है. इसके तैयार होने के बाद गोरखपुर से शामली तक महज 7.5 घंटे में पहुंचा जा सकेगा. यह ई-वे यूपी के 13 जिलों को पार करेगा और पूर्वी यूपी को पश्चिमी यूपी से जोड़ने का एक और रास्ता बन जाएगा.
प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्वेस्टमेंट टिप्स, टैक्स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…