Image Slider

Fire breaks out at a timber warehouse in Ghaziabad

प्रतीकात्मक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र में रामतेराम रोड पर तुराब मार्केट से आगे स्थित लकड़ी के गोदाम में शुक्रवार रात आग लग गई। सूचना मिलने पर कोतवाली फायर स्टेशन से तीन फायर टैंकरों के साथ टीम मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। आग गोदाम के प्रथम तल पर फर्नीचर समेत अन्य सामान में लगी थी।


सीएफओ सौरभ कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात 11:02 बजे एमडीटी के माध्यम से आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद फायर स्टेशन अधिकारी के नेतृत्व में टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचने पर गोदाम के प्रथम तल पर आग लगी मिली। दमकलकर्मियों ने पांच होज पाइप फैलाकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया। अंदर जाकर आग बुझाने के लिए कर्मचारियों ने बीए सेट पहनकर काम किया। काफी प्रयास के बाद आग को पूरी तरह बुझा दिया गया। गोदाम मालिक मनीष पुत्र रमेश चंद, निवासी आत्माराम आहाता, तुराब मार्केट, मौके पर मौजूद थे।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||