Image Slider

मानेसर। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर मानेसर में सुबह के समय जाम लगने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह करीब सात बजे से हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लगनी शुरू हो गई। जाम आईएमटी फ्लाईओवर तक पहुंच गया। वहीं, सर्विस रोड पर भी वाहनों की लंबी लाइन लग गई।

स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह के समय हाईवे पर वाहनों का दबाव अधिक रहता है। ऐसे में जाम लगने से लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी होती है। जाम के कारण हाईवे और सर्विस रोड पर वाहन धीरे-धीरे चलते रहे। मानेसर में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से फ्लाईओवर का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इसके चलते सर्विस रोड पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||