Image Slider


Neighbor accused of beating a family; case registered



खोड़ा। थानाक्षेत्र की एक कॉलोनी में मामूली कहासुनी के बाद पड़ोसी ने एक परिवार के साथ मारपीट और महिला से अभद्रता की है। पीड़िता ने पड़ोसी महिला और उसके तीन बेटों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 20 अक्तूबर को पड़ोसी से उनकी कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि पड़ोसी की पत्नी और उसके तीन बेटों ने उनके पति और ससुर से मारपीट की। आरोपी पड़ोसी घर में घुस गए और मारपीट करते हुए उनके कपड़े भी फाड़ दिए। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।


———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||