Last Updated:
बेंगलुरु के पुलिकेशि नगर में एक निर्माणाधीन इमारत की चौथी मंजिल पर रहस्यमय विस्फोट हुआ है. इस हादसे में दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. पुलिस और बम स्क्वाड टीम मामले की जांच कर रही है.
बेंगलुरु की इमारत में अचानक हुआ विस्फोट, अंदर देखा तो खून से लथपथ मिले दो मजदूर, जांच में जुटी पुलिस.
बेंगलुरु में एक निर्माणाधीन इमारत में अचानक विस्फोट का मामला सामने आया है. जिसमें दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए. एक मजदूर की आंख में गंभीर चोट आई है जबकि दूसरे मजदूर का हाथ कट गया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस रहस्यमय विस्फोट के पीछे क्या वजह हो सकती है.
जानकारी के मुताबिक कर्नाटक के बेंगलुरु में मंगलवार को एक निर्माणाधीन इमारत की चौथी मंजिल पर रहस्यमय विस्फोट हुआ, जिसमें कंस्ट्रक्शन साइट पर काम कर रहे दो निर्माण मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना पुलिकेशि नगर के जर्मिया रोड स्थित इमारत में हुई.
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इमारत की चौथी मंजिल पर एक बैग में रखी बैटरी जैसी चीज में यह विस्फोट हुआ. घायल मजदूरों की पहचान सूरज और अल्लाउद्दीन के रूप में हुई है. दोनों को शिवाजीनगर के बाउरिंग अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है.
इस बारे में गवाह मंसूर ने बताया कि दोपहर करीब दो बजे अचानक बिल्डिंग में जोरदार धमाका हुआ. उन्होंने कहा, “जब हम घटनास्थल पर पहुंचे तो अंदर दो लोग खून से लथपथ पड़े हुए थे. एक मजदूर की आंख में गंभीर चोट आई है, जबकि दूसरे का एक हाथ कट गया है. इमारत के मालिक का नाम अब्दुल रहमान बताया जा रहा है.
विस्फोट की जानकारी होते ही सुरक्षा एजेंसियां तत्काल साइट पर पहुंचीं और मामले की छानबीन शुरू की. एंटी-टेररिज्म स्क्वाड (एटीएस), इंटरनल सिक्योरिटी डिवीजन (आईएसडी) और बम स्क्वाड की टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और धमाके के कारणों का पता लगाने की कोशिश की. फिलहाल पुलिस जांच कर रही है कि विस्फोट जानबूझकर हुआ था या दुर्घटनावश हुआ.
इस बारे में कर्नाटक के मंत्री प्रियंक खर्गे ने भी बयान दिया है. उनका कहना है कि घटनास्थल से बरामद सामग्री फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दी गई है. उन्होंने कहा, “हम इसका मूल्यांकन कर रहे हैं. सभी सामग्री फॉरेंसिक ऑडिट के लिए भेज दी गई है. जांच पूरी होने के बाद हम आपको जानकारी देंगे.”
पुलिस ने साफ कहा है कि फिलहाल कोई पुख्ता सबूत नहीं मिला है जिससे यह साबित हो कि यह जानबूझकर किया गया हमला था. जांच एजेंसियां विस्फोटक की प्रकृति और घटना की परिस्थितियों का पता लगाने में जुटी हैं.
About the Author
Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||


