Tiger Shroff Car Firing Live: रविवार रात 18 अक्टूबर को टाइगर श्राॅफ पर हुए हमले के बाद जुहू पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है. 3 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. दूसरी तरह सलमान खान की सुरक्षा को…और पढ़ें
टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी के बाद मुंबई पुलिस ने सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी है.
Tiger Shroff Car Firing Live: रविवार शाम 18 अक्टूबर को बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर अचानक कुछ लोगों ने हमला कर दिया. हमलावरों ने एक्टर पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं. उस वक्त टाईगर जुहू इलाके में अपनी गाड़ी में थे. हालांकि उन्हें इस हमले में कुछ चोटें ही आई हैं, फिलहाल वे सुरक्षित हैं. इस बीच हमलावरों की कुंडल खंगालने निकली मुंबई पुलिस ने शूटआउट के दौरान इस्तेमाल की गई बाइक बरामद कर ली है. इस बाइक की नंबर प्लेट से अपराधियों की डिटेल निकाली जा रही है. सोशल मीडिया पोस्ट में इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग द्वारा लेने के बाद एक बार फिर चिंता बढ़ गई और पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट की सुरक्षा भी बढ़ा दी है. बिश्नोई गैंग की तरफ से पहले भी सलमान खान को धमकी दी जा चुकी है.
बता दें कि टाइगर श्रॉफ पर हुई इस गोलीबारी में उनके ड्राइवर और पास में ही मौजूद एक ऑटो रिक्शा ड्राइवर घायल हो गए. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. फिलहाल पुलिस ने हमलावरों को पकड़ने के लिए 15 टीमें बनाई हैं और हमलावरों की बाइक बरामद कर ली है.
पुलिस का कहना है कि टाइगर श्रॉफ को कोई चोट नहीं आई. उनके ड्राइवर फिरदौस के बाएं हाथ में चोट लगी है. ऑटो वाले चौहान भी घायल हुए हैं. हालांकि दोनों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया था. फिलहाल वे खतरे से बाहर हैं.
इस हमले को लेकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुलिस कमिश्नर और टाइगर श्रॉफ से बात की. उन्होंने जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है. इसके साथ ही एकनाथ शिंंदे ने भी टाइगर से मुलाकात की.
कुछ सोशल मीडिया पोस्ट में लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने जरूर इस हमले की जिम्मेदारी ली है, लेकिन पुलिस अभी इसकी पुष्टि नहीं कर पाई है. पुलिस का कहना है घटना जुहू पुलिस स्टेशन के इलाके में पुष्पा पार्क के पास हुई. इस दौरान अज्ञात लोगों ने एक्टर और उनके दोस्त पर ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग की. वायरल वीडियो में एक व्यक्ति गाड़ी पर फायरिंग करता दिखाई दे रहा है.
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है और गोलियों के सबूत जमा किए जा रहे हैं. इस दौरान टाइगर के पिता और जाने माने बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ ने बताया है कि बेटा सुरक्षित है और पुलिस की जांच में मदद कर रहा है.
विपक्षी दलों ने कानून-व्यवस्था खराब होने का आरोप लगाया है और मुख्यमंत्री से इस्तीफा मांगा है. उन्होंने कहा कि राज्य में अपराध बढ़ रहे हैं.
टाइगर श्रॉफ एक्शन फिल्मों के स्टार हैं. उन्होंने ‘हीरोपंती’, ‘बागी’ और ‘वार’ जैसी फिल्में की हैं.
October 19, 202613:20 IST
Tiger Shroff car firing live: टाइगर पर गोलीबारी के बाद महाराष्ट्र के सीएम फडणवीस ने आरोपियों की गिरफ्तारी पर कही ये बात
Tiger Shroff Firing LIVE: नेपाल भागना चाहते थे टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले तीनों आरोपी, राजस्थान पुलिस का खुलासा
टाइगर श्रॉफ फायरिंंग लाइव: टाइगर श्रॉफ के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद कोटा पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ी बात कही है. एसपी सिटी कोटा ने कहा, ‘टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी करने वाले तीनों आरोपी बचने के लिए नेपाल भागना चाहते थे. ये मुंबई से पहले दिल्ली के लिए ट्रेन में बैठे थे, उसके बाद इनका प्लान नेपाल भागने का था. अभी हम मुंबई पुलिस को आरोपियो को हैंडओवर करेंगे. जो अभी प्रारंभिक पूछताछ क्योंकि इनको डिटेन करके राउंडअप करके हम सीधा मुंबई पुलिस को हैंडओवर कर रहे हैं, तो इसलिए इनसे जो प्रारंभिक पूछताछ में हमें पता चला है कि अनिल पंडित ने ही एक रिहान जो मुख्य इसमें आरोपी जो डिटेंड है उनसे संपर्क में थे. रिहान ने फिर एक नाबालिग को जो सोनीपत का ही है उसको अपने साथ लिया और फिर मुंबई जाकर इस तरीके की कार्रवाई को अंजाम दिया. ‘
टाइगर श्रॉफ लाइव: पहले 45 मिनट तक खड़े होकर किया इंतजार, फिर देसी पिस्टल से बरसाईं गोलियां
Tiger Shroff Car Firing Live: टाइगर श्रॉफ कार फायरिंंग मामले में कई बड़े अपडेट आए हैं. एक्टर पर हमले में देसी पिस्टल का इस्तेमाल किया गया था. पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने पहले 45 मिनट तक वहां खड़े होकर इंतजार किया और जैसे ही टाइगर श्रॉफ अपनी कार में निकले, तो आरोपियों ने ताबड़तोड़ 7 राउंड फायरिंग कर डाली. इस दौरान 5 राउंड कार पर हिट किए जबकि दो राउंड मिस हो गए.
बताया जा रहा है कि जब दोनों शूटर लगातार गोलियां बरसा रहे थे तो दूसरे शूटर का पिस्टल जाम हो गया. इसलिए टाइगर श्रॉफ बच गए. वरना टाइगर का बचना मुश्किल हो जाता. इसके बाद बाइक अंधेरी रेलवे स्टेशन के पास छोड़कर विरार दिशा में आरोपी भाग गए.
Tiger Shroff car Firing: टाइगर श्रॉफ फायरिंग के चश्मदीद ने बताया, क्या हुआ था?
टाइगर श्रॉफ कार फायरिंंग: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के दौरान मौजूद चश्मदीद ने उस खूनी रात की कहानी बताई है. उसने बताया कि वह मुंबई में रिक्शा चलाता है. उसने कहा, ‘शाम को 7 बजे सर निकल रहे थे. निकलते के बाद 3 बंदा थे, एक बाइक पर था और 2 बाहर खड़े थे. एक गेट के पास था, एक गेट के आगे था. एक व्यक्ति घायल हो गया, वो भी फटका अभी भी उधर ही फेंका हुआ जो फटका अभी खून-ऊन भी उसी में लगा हुआ है. उसके बाद वे सभी बाइक पर बैठकर फरार हो गए.’
Tiger Shroff Firing live: टाइगर के ड्राइवर का बयान दर्ज, फिरदौस के बाएं हाथ में लगी थी गोली
टाइगर श्रॉफ गोलीबारी लाइव अपडेट: इस घटना के सिलसिले में पुलिस ने टाइगर श्रॉफ के ड्राइवर फिरदौस का बयान दर्ज किया है. कल शाम 7 बजे टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर गोली चलने से फिरदौस के बाएं हाथ में गोली लग गई थी. मुंबई पुलिस और मुंबई क्राइम ब्रांच दोनों इस मामले की जांच कर रहे हैं. पुलिस ने जांच के लिए 15 टीमें बनाई हैं.
टाइगर श्रॉफ फायरिंग लाइव: 5 सेकेंड में 5 राउंड गोली, टाइगर का प्रशंसक भी हुआ घायल, दो संदिग्ध हिरासत में
टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले में उनकी एक प्रशंसक भी घायल हो गई है. चश्मदीदों के मुताबिक महज 5 सेकेंड में 5 राउंड गोलियों से पूरा इलाका थर्रा गया था. पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज करने के साथ ही 2 संदिग्धों को हिरासत में लिया है. फिलहाल मामला क्राइम ब्रांच के पास है और आरोपियों की तलाश की जा रही है.
Tiger Shroff Car Firing live updates: मुंबई पुलिस ने टाइगर कार फायरिंग केस क्राइम ब्रांच को सौंपा, जल्द हो सकती है हमलावरों की गिरफ्तारी
टाइगर कार फायरिंंग लाइव: बॉलीवुड एक्टर टाइगर कार फायरिंग मामले को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. मुंबई पुलिस ने यह मामला मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंप दिया है. अब हमलावरों की धरपकड़ की तैयारी की जा रही है. संभावना है कि जल्द ही सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे.
वहीं टाइगर श्रॉफ की बात करें तो उनकी हालत स्थिर है और वे अपने परिवार के साथ घर पर हैं.
Tiger Shroff car firing Live: पुलिस ने बताया कि गोलीबारी के दौरान टाइगर श्रॉफ और उनके ड्राइवर ने कार के अंदर ही सीटें बदली थीं
टाइगर श्रॉफ कार फायरिंंग लाइव: पुलिस के मुताबिक टाइगर श्रॉफ रविवार शाम को जुहू में फुटबॉल खेलने जा रहे थे, तभी कार में उन पर बाइक सवारों ने कई राउंड फायरिंंग की. इस दौरान टाइगर श्रॉफ कार से बाहर नहीं निकले. बताया जा रहा है कि कार के अंदर ही उन्होंने और उनके ड्राइवर ने आपस में सीटें भी बदलीं.
Tiger Shroff car Firing Live: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में जुहू पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, ये लगीं धाराएं
Tiger Shroff car Firing Live: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में जुहू पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़े फायरिंग मामले में जुहू पुलिस ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109(1) और 3(5) के साथ-साथ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है.
Tiger Shroff Firing LIVE: लॉरेंस बिश्नोई के भाई का ऑडियो आया सामने, पुलिस ने सलमाल खान की बढ़ाई सुरक्षा
Tiger Shroff Firing LIVE: फिल्म अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले को लेकर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनिल पंडित का ऑडियो सामने आया है.गैंग ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है. इसके बाद मुंबई पुलिस ने सलमान खान के घर के बाहर पुलिस कर्मियों की संख्या बढ़ा दी है और सुरक्षा को मजबूत कर दिया है.
पुलिसकर्मी बुलेट प्रूफ जैकेट के साथ सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के चारों तरफ तैनात कर दिए गए हैं. यहां पुलिस की कई गाड़ियां भी मौजूद हैं.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||


