Image Slider

होमताजा खबरदेशतिरंगा मार्च में मिलिट्री जवान को थप्पड़, दिल्ली पुलिस ने शेयर किया वीडियो

Last Updated:

दिल्ली में ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च के दौरान एक महिला द्वारा अर्धसैनिक बल के जवान को थप्पड़ मारने का कथित वीडियो सामने आया है. दिल्ली पुलिस ने शनिवार को यह वीडियो जारी किया. पुलिस सूत्रों के मुताबिक घटना शुक्रवार शाम राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 6 के पास हुई. कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने यह मार्च अपने सदस्यों सौरव दास और आशुतोष रांका की गिरफ्तारी के विरोध में बुलाया था. पुलिस अब अलग-अलग कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और घटना में शामिल लोगों की पहचान करने की कोशिश कर रही है. मार्च से पहले CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके और AISA प्रमुख नेहा बोरा को भी एहतियातन हिरासत में लिया गया था.

ख़बरें फटाफट

तिरंगा मार्च में मिलिट्री जवान को थप्पड़, दिल्ली पुलिस ने शेयर किया वीडियोZoom

दिल्ली में CJP के ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च के दौरान अर्धसैनिक बल के जवान को थप्पड़ मारने का कथित वीडियो सामने आया है. (फोटो वीडियो ग्रैब)

दिल्ली में ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च के दौरान हंगामे का एक वीडियो सामने आया है. दिल्ली पुलिस ने शनिवार को वीडियो जारी किया. इसमें शुक्रवार शाम पालिका बाजार के पास प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों और अर्धसैनिक बलों के जवानों के साथ कथित मारपीट की घटना दिखाई गई है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 6 के पास एक महिला ने अर्धसैनिक बल के जवान को थप्पड़ मारा. बताया जा रहा है कि महिला खुद को यूट्यूबर बता रही थी. यह मार्च कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने अपने दो सदस्यों की गिरफ्तारी के विरोध में बुलाया था. अब दिल्ली पुलिस वीडियो फुटेज की जांच कर रही है और घटना में शामिल लोगों की पहचान करने की कोशिश में जुटी है.

यह मार्च 16 अक्टूबर की शाम करीब 5 बजे कनॉट प्लेस में प्रस्तावित था. CJP ने सौरव दास और आशुतोष रांका की गिरफ्तारी को कथित तौर पर गैरकानूनी बताते हुए विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया था. दोनों को इससे पहले जंतर-मंतर में प्रवेश करने की कोशिश के बाद हिरासत में लिया गया था. पुलिस के मुताबिक उस समय जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल के रूप में अधिसूचित नहीं किया गया था. मार्च से पहले CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की प्रमुख नेहा बोरा को भी एहतियातन हिरासत में लिया गया. अब पुलिस कथित थप्पड़ मारने की घटना के साथ प्रदर्शन के दौरान हुई दूसरी गतिविधियों की भी जांच कर रही है.

राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के पास क्या हुआ?

पुलिस सूत्रों के मुताबिक घटना राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 6 के पास हुई. आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान एक महिला ने अर्धसैनिक बल के जवान को थप्पड़ मारा. पुलिस का कहना है कि प्रदर्शन की आड़ में कुछ पुलिसकर्मियों और अर्धसैनिक बल के जवानों को निशाना बनाया गया. अलग-अलग कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. पुलिस घटना में शामिल लोगों और वहां मौजूद यूट्यूबर्स की पहचान करने में जुटी है. दोषियों की पहचान होने के बाद कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है.

सौरव दास और आशुतोष रांका की गिरफ्तारी के विरोध में मार्च

CJP ने ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च का आह्वान सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत के विरोध में किया था. दोनों को जंतर-मंतर में प्रवेश करने की कोशिश के बाद हिरासत में लिया गया था. CJP और विपक्षी INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन चुनाव आयोग की विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया यानी SIR को वापस लेने और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर भी जारी हैं.

अभिजीत दिपके और नेहा बोरा पर भी कार्रवाई

दिल्ली पुलिस के मुताबिक मार्च से पहले अभिजीत दिपके और AISA प्रमुख नेहा बोरा को एहतियातन हिरासत में लिया गया था. नेहा बोरा को शनिवार सुबह रिहा कर दिया गया. वहीं पुलिस ने बताया कि अभिजीत दिपके को एसईएम अदालत में पेश किया जाएगा. पुलिस का दावा है कि दिपके को कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में प्रदर्शन नहीं करने के लिए दो नोटिस दिए गए थे. पुलिस के मुताबिक उन्होंने इन निर्देशों का पालन नहीं किया. इससे पहले उन्हें 50 हजार रुपए का बॉन्ड भरने और एक साल तक सार्वजनिक शांति भंग नहीं करने का निर्देश दिया गया था. मामले में आगे की कार्रवाई पुलिस की जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर होगी.

About the Author

authorimg

सुमित कुमारSenior Sub Editor

सुमित कुमार हिंदी पत्रकारिता का एक उभरता और सक्रिय नाम हैं. वर्तमान में वे News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और सेंट्रल डेस्क टीम का हिस्सा हैं. पिछले चार साल से वे Network18और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||