Image Slider




नई दिल्ली। केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के दो छात्रों का रोम इटली के शैक्षणिक संस्थान अकादेमिया विवारियम नोवम के आवासीय शैक्षणिक कार्यक्रम में पढ़ाई के लिए चयन हुआ है। इनमें देवप्रयाग परिसर के अभिषेक कुमार और शृंगेरी परिसर के मणिकंठ एस मठाड शामिल हैं। दोनों छात्र वहां नौ महीने तक रहकर पढ़ाई करेंगे। इस दौरान दोनों छात्र प्राचीन यूनानी(ग्रीक) और लैटिन भाषाओं का अध्ययन करेंगे। लगातार दूसरे वर्ष विश्वविद्यालय के दो छात्रों का इस कार्यक्रम के लिए चयन हुआ है। शुक्रवार को दोनों छात्रों ने नई दिल्ली स्थित विश्वविद्यालय के मुख्यालय में कुलपति प्रो. श्रीनिवास वरखेड़ी से मुलाकात की। कुलपति ने उन्हें बधाई दी और कहा कि अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक मंच पर छात्रों की सहभागिता यह विश्वविद्यालय के लिए गर्व की बात है। ब्यूरो


———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||