Image Slider

अनूपशहर। दि सहकारी चीनी मिल की जर्जर हालत और संचालन शुरू नहीं होने से नाराज भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम मनीष कुमार को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने मिल का निरीक्षण कराने और निजी चीनी मिलों के साथ इसका संचालन कराने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि जल्द समाधान नहीं हुआ तो बुलंदशहर कलक्ट्रेट में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। किसान नेता मानसिंह ने कहा कि मिल बंद होने से क्षेत्र के गन्ना किसानों के सामने फसल की बिक्री का संकट खड़ा हो रहा है। इससे किसानों में रोष है। उन्होंने प्रशासन से जल्द ठोस कदम उठाने की मांग की। एसडीएम ने किसानों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान मानसिंह, पिंकी खालौर, हरेंद्र सिंह व मुनेश सहित अन्य किसान मौजूद रहे।


———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||