मोदीनगर। भोजपुर के दौसा बंजारपुर गांव में बुधवार को जमीन विवाद के चलते एक युवक पर जानलेवा हमला हुआ। हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। घायल प्रवीण शर्मा के अनुसार, पड़ोसी ब्रजवीर आदि से कृषि भूमि के बंटवारे पर मौखिक समझौता था। आरोप है कि आरोपी पक्ष ने बुधवार को जबरन भूमि पर कब्जा करने का प्रयास किया। विरोध करने पर उन्होंने प्रवीण पर फावड़े से जानलेवा हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए प्रवीण के भाई आदेश और भाभी पायल को भी पीटा गया। इस हमले में प्रवीण गंभीर रूप से घायल हो गए। एसीपी मोदीनगर सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि ब्रजवीर, राहुल, ओमकार, भविश, अतुल और निखिल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||

