Image Slider

लोनी। बॉर्डर थाना पुलिस ने मंगलवार को नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी ललित उर्फ गोपाल (23) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मूल रूप से हाथरस जिले के सासनी थाना क्षेत्र के गांव मौर्या का निवासी है। एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्य ने बताया कि एक सितंबर 2026 को पीड़िता के पिता ने बेटी के बिना बताए घर से चले जाने और वापस नहीं आने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने पीड़िता को तलाश कर लिया। बयान के आधार पर मुकदमे में दुष्कर्म, मारपीट, धमकी और पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई गईं।


———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||