Image Slider

होमताजा खबरदेशसीजेआई से मुलाकात टली पर नहीं थमे तेवर, CEC के खिलाफ विपक्ष का मार्च

Last Updated:

INDIA Bloc Anti CEC Protest Live: सीजेआई की चौखट से झटका लगने के बावजूद विपक्षी गठबंधन ‘INDIA’ के तेवर ढीले पड़ने के बजाय और आक्रामक हो गए हैं. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR में कथित गड़बड़…और पढ़ें

सीजेआई से मुलाकात टली पर नहीं थमे तेवर, CEC के खिलाफ विपक्ष का मार्चZoom

सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ‘इंडिया’ गठबंधन मार्च करने वाली है. (फाइल फोटो)

INDIA Block Anti CEC Protest Live Updates: राजधानी दिल्ली एक बार फिर केंद्र सरकार, चुनाव आयोग और विपक्षी गठबंधन ‘INDIA’ के बीच भीषण सियासी दंगल की गवाह बन गई है. वोटर लिस्ट के ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ (SIR) में कथित धांधली और चुनावी अनियमितताओं को लेकर विपक्षी दल आर-पार के मूड में आ चुके हैं. मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की जिद पर अड़ा विपक्ष 12 अक्टूबर को दिल्ली की सड़कों पर नए सिरे से ताकत दिखाने उतर आया.

सड़क पर उतरने से पहले विपक्षी दलों की रणनीति को उस वक्त बड़ा झटका लगा, जब भारत के प्रधान न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत से उनकी मुलाकात संभव नहीं हो सकी. सीजेआई ने विपक्षी नेताओं को स्पष्ट संदेश दिया कि चूंकि यह विषय पहले से ही विचाराधीन (सब-ज्यूडिस) है, इसलिए प्रशासनिक तौर पर ज्ञापन सौंपने के बजाय उन्हें न्यायिक प्रक्रिया के तहत औपचारिक याचिका दाखिल करके शीर्ष अदालत का दरवाजा खटखटाना चाहिए.

न्यायिक चौखट से मिले इस तकनीकी झटके के बावजूद विपक्षी खेमे के तेवर तनिक भी नरम नहीं पड़े. 11 अक्टूबर को दिनभर चले तनाव, जगह-जगह हुई धरपकड़ और पुलिसिया सख्ती के आरोपों के बावजूद विपक्षी नेताओं ने संसद से लेकर सड़कों तक चुनाव आयोग के खिलाफ नया मोर्चा खोल दिया है. राजधानी के प्रमुख इलाकों में भारी सुरक्षा घेराबंदी और बैरिकेडिंग के बीच विपक्ष ने साफ कर दिया है कि चुनावी निष्पक्षता और संवैधानिक स्वायत्तता के सवाल पर उसका यह आंदोलन पीछे हटने वाला नहीं है.

INDIA Block Anti CEC Protest Live Updates:

October 12, 202612:04 IST

Delhi Anti-CEC Protest Live: ‘समय आ गया है कि आप इटली में लंबी छुट्टी पर जाएं’, राहुल गांधी को सलाह

INDIA Bloc Anti-CEC Protest Live: दिल्ली में INDIA गठबंधन के विरोध प्रदर्शन पर शिवसेना नेता शायना NC ने कहा, “सीजेआई सूर्यकांत पहले ही कह चुके हैं कि यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है, इसलिए राहुल गांधी, अपना ड्रामा बंद करें. आप ‘वोट चोरी’ की बात करते हैं, लेकिन फिर ‘कोर्ट में चोरी’ की बात भी करते हैं. असलियत तो यह है कि आपका ‘दिमाग चोरी’ हो गया है. आपने अपना मानसिक संतुलन खो दिया है क्योंकि जब भी आप जनता के सामने जाते हैं, तो सिर्फ गलत बातें फैलाते हैं – चाहे वह संविधान हो, न्यायपालिका हो या प्रधानमंत्री. शायद अब समय आ गया है कि आप इटली में लंबी छुट्टी पर जाएं और समझें कि सिस्टम काम कर रहे हैं; भारत जिस जीवंत लोकतंत्र पर गर्व करता है, उसकी पूरी दुनिया में तारीफ होती है. साफ तौर पर, अब आपके लिए दोबारा सोचने का समय आ गया है.”

October 12, 202612:02 IST

Delhi Anti-CEC Protest Live: INDIA ब्लॉक की मीटिंग की मांग पर DK शिवकुमार क्या बोले

INDIA Bloc Anti-CEC Protest Live: कर्नाटक के मुख्यमंत्री DK शिवकुमार ने कहा कि ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक के विरोध-प्रदर्शन के बीच लोगों की बात सुनी जानी चाहिए. यह बयान तब आया है जब CJI सूर्यकांत ने विपक्ष की मीटिंग की मांग को ठुकरा दिया. शिवकुमार ने कहा, “इस देश के लोगों की आवाज सुनी जानी चाहिए.” उन्होंने आगे कहा कि चुनाव आयोग से मीटिंग न हो पाने के बाद विपक्ष ने CJI से दखल देने की मांग की थी. उन्होंने कहा कि विपक्ष लोकतंत्र और हर नागरिक के वोट देने के अधिकार की रक्षा के लिए सभी रास्ते तलाश रहा है.

October 12, 202611:58 IST

INDIA Bloc Anti-CEC Protest Live: चुनावी धांधली के आरोपों को लेकर विपक्ष का मार्च, DMK और AAP भी हैं शामिल

Delhi Anti-CEC Protest Live: INDIA ब्लॉक के नेता चुनावी धांधली के आरोपों और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर मार्च निकालेंगे. इस कार्यक्रम में DMK और आम आदमी पार्टी (AAP) समेत विपक्षी दलों के शामिल होने की जानकारी दी गई है. निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, दोपहर 1:30 बजे Constitution Club में सभा होगी. इसके बाद दोपहर 2:15 से 2:30 बजे के बीच बस के जरिए Connaught Place (CP) की ओर बढ़ने का कार्यक्रम है. दोपहर 3 बजे सुप्रीम कोर्ट की ओर मार्च किया जाएगा. जानकारी के मुताबिक, 28 जून 2026 को INDIA ब्लॉक के नेताओं ने DMK और AAP के हस्ताक्षर के साथ प्रधान न्यायाधीश (CJI) को पत्र लिखा था. इसमें कथित चुनावी धांधली, मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों और अन्य मामलों को उठाया गया था. प्रस्तावित मार्च को इसी सिलसिले में विपक्ष की आगे की कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है.

October 12, 202611:43 IST

INDIA Bloc Anti-CEC Protest Live: नए विरोध प्रदर्शन पर CJP नेता आशुतोष रांका ने क्या कहा?

INDIA Bloc Anti-CEC Protest Live: सीजेपी नेता आशुतोष रांका ने कहा कि उनका संगठन दिल्ली पुलिस को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन के लिए तारीख सुझाने के वास्ते 24 घंटे का समय देगा. आशुतोष रांका ने कहा, “हम दिल्ली पुलिस को 24 घंटे का समय देंगे ताकि वे बता सकें कि हम जंतर-मंतर पर कब विरोध प्रदर्शन कर सकते हैं. 24 घंटे बाद, हम तय करेंगे कि आगे क्या करना है.”

October 12, 202611:41 IST

INDIA Bloc Anti-CEC Protest Live: ‘राहुल गांधी अपने नाकाम राजनीतिक करियर को फिर से शुरू करने की कोशिश कर रहे’

INDIA Bloc Anti-CEC Protest Live Updates: बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता CR केसवन ने 12 अक्टूबर को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि वे INDIA गठबंधन के सुप्रीम कोर्ट तक प्रस्तावित मार्च के जरिए संवैधानिक संस्थाओं को डराने-धमकाने की कोशिश कर रहे हैं. केसवन ने आरोप लगाया कि वोटर लिस्ट के ‘स्पेशल इंटेंसिव रिविजन’ (SIR) में कथित गड़बड़ियों को लेकर विपक्ष के विरोध-प्रदर्शन से पहले गांधी अपने “नाकाम राजनीतिक करियर” को फिर से शुरू करने की कोशिश कर रहे हैं.

October 12, 202611:39 IST

INDIA Bloc Anti-CEC Protest Live: सीजेपी नेता पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन पहुंचे

Delhi Anti-CEC Protest Live: सीजेपी नेता आशुतोष रांका, सौरव दास और अन्य नई दिल्ली में पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन पहुंचे हैं. वे यहां पुलिस से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने की इजाजत मांगेंगे.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||