कनॉट प्लेस में सुरक्षाबल तैनात, पुलिस ने बैरिकेडिंग की
आज सुप्रीम कोर्ट तक इंडिया गठबंधन के विरोध मार्च से पहले कनॉट प्लेस में सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं। यहां पुलिस ने बैरिकेडिंग की है।
#WATCH | Delhi: Ahead of INDIA bloc’s protest march to Supreme Court today, security personnel deployed at Connaught Place; Police barricading set up here. https://t.co/bGYv2fg3TS
— ANI (@ANI) October 12, 2026
जंतर-मंतर पर सुरक्षाबल तैनात
आज सुप्रीम कोर्ट तक इंडिया ब्लॉक के विरोध मार्च से पहले जंतर-मंतर पर सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।
#WATCH | Delhi: Ahead of INDIA bloc’s protest march to Supreme Court today, security personnel deployed at Jantar Mantar. https://t.co/xftBOm40lm
— ANI (@ANI) October 12, 2026
ये लड़ाई अब रुकने वाली नहीं है: राहुल गांधी
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि सोमवार को कांग्रेस, पूरा इंडिया गठबंधन और देश के युवा बड़ी संख्या में एक बार फिर सड़कों पर उतरेंगे। इस बार भी पहले से ज्यादा तेज आवाज पूरे देश में गूंजेगी। राहुल गांधी ने बताया कि सोमवार एक बार फिर सड़कों से आवाज उठेगी। केंद्रीय गृह मंत्री को जितनी पुलिस लानी है, 10 हज़ार, 20 हज़ार, 40 हज़ार, ले आएं। हम डरने वाले नहीं हैं। पीछे हटने वाले नहीं हैं। ये लड़ाई अब रुकने वाली नहीं है।
ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवायजरी
दिल्ली में सोमवार 12 अक्टूबर को कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए कई इलाकों में यातायात प्रभावित होने की आशंका है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जरूरत के अनुसार ट्रैफिक डायवर्जन और प्रतिबंध लागू करने की बात कही है। ऐसे में वाहन चालकों को सफर की योजना पहले से बनाने और अतिरिक्त समय लेकर निकलने की सलाह दी गई है। प्रभावित होने वाले प्रमुख स्थानों में पंचकुइयां गोलचक्कर, मंडी हाउस, मिंटो रोड, गुरु नानक चौक, कनॉट प्लेस, लोधी रोड फ्लाईओवर, रेल भवन गोलचक्कर, पटेल चौक और संसद मार्ग सहित कई इलाके शामिल हैं। हालात के अनुसार इन मार्गों पर यातायात की व्यवस्था बदली जा सकती है। पुलिस ने लोगों से प्रभावित क्षेत्रों में गैर-जरूरी यात्रा से बचने, डायवर्जन संकेतों का पालन करने और यातायात कर्मियों के निर्देश मानने की अपील की है। रेलवे स्टेशन, बस अड्डे या हवाई अड्डे जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त समय लेकर निकलने की सलाह दी गई है।
दिल्ली में छह मेट्रो स्टेशन हैं बंद
नई दिल्ली में सुरक्षा कारणों के चलते दिल्ली मेट्रो के छह स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार आज शाम चार बजे तक बंद रहेंगे। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने इसकी जानकारी दी है। बंद रहने वाले स्टेशनों में पटेल चौक, जनपथ, राजीव चौक, मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय और बाराखंभा रोड शामिल हैं। इन स्टेशनों पर यात्रियों को प्रवेश और बाहर निकलने की सुविधा नहीं मिलेगी। डीएमआरसी ने कहा कि यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाएं और जरूरत के अनुसार वैकल्पिक स्टेशन या मार्ग का इस्तेमाल करें।
LIVE: एसआईआर और वोट चोरी के मुद्दे पर विपक्ष का मार्च, छह मेट्रो स्टेशन बंद; दिल्ली पुलिस अलर्ट
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के साथ दिल्ली में आंदोलन हो रहे है। इंडिया गठबंधन के नेता एक बार फिर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर सड़कों पर उतरेंगे।
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||


