Image Slider

नई दिल्ली। लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग ने पोषण माह के अवसर पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें महिलाओं और उनके परिवारों को पौष्टिक भोजन का महत्व बताया गया।


कार्यक्रम में पौष्टिक आहार और अच्छे स्वास्थ्य पर चर्चा हुई। इसके बाद एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इस गतिविधि से पोषण से जुड़ी जानकारियां आसान तरीके से समझाई जा सकीं। कॉलेज की निदेशक डॉ. हिमानी अहलूवालिया और स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की प्रमुख डॉ. रत्ना बिस्वास ने कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को संतुलित और पौष्टिक भोजन के प्रति जागरूक करना था। स्वस्थ जीवन के लिए सही खानपान जरूरी है, यह संदेश दिया गया। परिवार में पोषण पर ध्यान देकर सभी सदस्यों का स्वास्थ्य बेहतर बनाया जा सकता है। ब्यूरो

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||