Image Slider

-राजमणि सिंह एवं चंद्रवंशु महाराज जी की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

उदय भूमि संवाददाता
गाजियाबाद/अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी द्वारा उत्तर प्रदेश से घोषित प्रत्याशी प्रकाश पाल जी के राज्यसभा पहुंचने पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष, साकेत महाविद्यालय, अयोध्या एवं पूर्वांचल के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान से जुड़े रहे राजमणि सिंह तथा चंद्रवंशु महाराज जी की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गई हैं। इस अवसर पर अयोध्या धाम के निवासी एवं पिछले 25-26 वर्षों से गाजियाबाद में रहकर फाइनेंशियल कंसल्टेंट के रूप में कार्य कर रहे रविंद्र तिवारी ने कहा कि प्रकाश पाल जी का राज्यसभा तक पहुंचना उनके वर्षों के संघर्ष, संगठन के प्रति समर्पण, निरंतर परिश्रम और जमीनी स्तर पर किए गए कार्यों का सम्मान है। उनका राजनीतिक सफर उन कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी है, जो बिना किसी अहंकार के समाज के विभिन्न वर्गों के बीच रहकर संगठन को मजबूत करने का कार्य करते हैं।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की विशेषता रही है कि वह संगठन के लिए लंबे समय तक निष्ठापूर्वक कार्य करने वाले, संघर्षशील और जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं को आगे बढऩे का अवसर देती है। श्री प्रकाश पाल जी को राज्यसभा में प्रतिनिधित्व का अवसर मिलना इसी संगठनात्मक परंपरा और कार्यकर्ताओं के सम्मान का संदेश देता है। राजमणि सिंह का प्रकाश पाल जी के प्रति आत्मीय जुड़ाव और उनके संघर्षपूर्ण राजनीतिक जीवन के प्रति सम्मान इस अवसर को और विशेष बनाता है। वहीं, चंद्रवंशु महाराज जी का अयोध्या के राम मंदिर आंदोलन से जुड़ा योगदान भी इस प्रसंग को ऐतिहासिक संदर्भ प्रदान करता है।

उन्होंने राम मंदिर निर्माण से पूर्व अयोध्या स्थित कारसेवकपुरम में रहकर श्रद्धालुओं को श्रीराम कथा सुनाई थी और रामभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने में अपनी भूमिका निभाई थी। रविंद्र तिवारी ने कहा कि प्रकाश पाल जी का राज्यसभा पहुंचना केवल एक राजनीतिक उपलब्धि नहीं, बल्कि उन सभी समर्पित कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा है, जो वर्षों तक धैर्य, निष्ठा और सेवा भाव के साथ संगठन के लिए कार्य करते रहते हैं। ऐसे लोगों को सम्मान और जिम्मेदारी मिलना लोकतांत्रिक राजनीति में सकारात्मक संदेश देता है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्री प्रकाश पाल जी राज्यसभा में उत्तर प्रदेश की जनभावनाओं, जनहित और समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाएंगे तथा अपने अनुभव और संगठनात्मक क्षमता से प्रदेश एवं देश की सेवा करेंगे। राजमणि सिंह, श्री चंद्रवंशु महाराज जी एवं रविंद्र तिवारी ने प्रकाश पाल को राज्यसभा के लिए हार्दिक बधाई देते हुए उनके सफल, सार्थक एवं जनकल्याणकारी कार्यकाल की मंगलकामना की।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||