Delhi Protest News LIVE: दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) और छात्र संगठनों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का ऐलान किया है. दिल्ली पुलिस ने इसकी अनुमति देने से इनकार कर दिया है. उधर दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने 57 मेट्रो स्टेशनों को शुक्रवार रात 9 बजे से अगले आदेश तक बंद रखने की घोषणा की है. रेलवे ने भी नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों पर सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक पहुंचने वाली मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है. इन पाबंदियों पर सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जताई है और सरकार से कहा है कि सुरक्षा के इंतजाम ऐसे हों जिनसे आम लोगों की आवाजाही पूरी तरह न रुके. इस बीच विपक्षी इंडिया ब्लॉक के नेता राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शाम 8 बजे मुलाकात करेंगे.
दिल्ली प्रोटेस्ट लाइव अपडेट: अब तक के बड़े घटनाक्रम
दिल्ली में 57 मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार क्यों बंद किए जा रहे हैं?
सुप्रीम कोर्ट ने मेट्रो स्टेशनों को बंद करने पर क्या कहा?
संसद भवन में INDIA ब्लॉक की बैठक, ममता बनर्जी समेत कई नेता पहुंचे, राहुल गांधी का इंतजार
संसद भवन में INDIA ब्लॉक के सांसदों के बीच बैठक को लेकर हलचल तेज हो गई है. कांग्रेस और लेफ्ट समेत विपक्षी गठबंधन के कई सांसद संसद भवन पहुंच चुके हैं. ममता बनर्जी भी संसद भवन पहुंचीं और सेंट्रल हॉल की ओर रवाना हुईं. कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और आरजेडी सांसद मनोज झा भी वहां पहुंचे. कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल भी संसद भवन पहुंच गए हैं. फिलहाल सभी की नजर राहुल गांधी के आने पर टिकी है. मिली जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी के पहुंचने के बाद बैठक शुरू होगी.
New Delhi Protest LIVE: कनॉट प्लेस में कल दुकानें और ऑफिस बंद रखने की सलाह
नई दिल्ली के कनॉट प्लेस में 10 अक्टूबर 2026 को संभावित विरोध प्रदर्शन को देखते हुए दुकानों, ऑफिस और रेस्टोरेंट संचालकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. एनडीटीए ने अधिकारियों के निर्देशों और इलाके की स्थिति का हवाला देते हुए सुरक्षा के मद्देनजर प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील की है.
एडवाइजरी में सभी दुकान मालिकों और प्रतिष्ठानों के संचालकों से सहयोग करने को कहा गया है. इसमें संभावित प्रदर्शन के दौरान संपत्ति के नुकसान और लोगों को चोट लगने जैसी घटनाओं से बचने के लिए एहतियाती कदम उठाने की बात कही गई है. यह अपील 10 अक्टूबर को लागू रहेगी.
Delhi Protest LIVE: INDIA ब्लॉक की बैठक में शामिल नहीं होंगे शिवसेना UBT के सांसद, अरविंद सावंत ने बताई वजह
शिवसेना UBT के सांसद आज INDIA ब्लॉक की बैठक में शामिल नहीं होंगे. सांसद अरविंद सावंत ने इसकी वजह पहले से तय कार्यक्रमों को बताया है. उन्होंने कहा कि गठबंधन से दूरी बनाने जैसी कोई बात नहीं है. INDIA ब्लॉक का कार्यक्रम अचानक तय हुआ था. अरविंद सावंत ने कहा, ‘हमने INDIA गठबंधन से कोई दूरी नहीं बनाई है. हम अपने दूसरे कार्यक्रम की वजह से बैठक में नहीं आ रहे हैं.’ उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को पूरा समर्थन देने की बात भी कही. सावंत के मुताबिक शिवसेना UBT के सांसद अगले हफ्ते INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन में शामिल होंगे. उन्होंने यह भी कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा उनकी मांग है.
Namo Bharat News LIVE: दिल्ली में 25 घंटे बंद रहेंगे नमो भारत के दो स्टेशन
दिल्ली में नमो भारत के यात्रियों के लिए अपडेट है. सराय काले खां और न्यू अशोक नगर स्टेशन 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे. दोनों स्टेशन 10 अक्टूबर रात 10 बजे तक बंद रहेंगे. यानी 25 घंटे यहां नमो भारत ट्रेन नहीं मिलेगी. इस दौरान यात्रियों को इन दोनों स्टेशनों से ट्रेन में चढ़ने या उतरने की सुविधा नहीं होगी. हालांकि आनंद विहार से मोदीपुरम के बीच नमो भारत ट्रेन सेवाएं सामान्य रूप से चलती रहेंगी. यात्रियों को सलाह है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले इस बदलाव को ध्यान में रखें और वैकल्पिक स्टेशन के हिसाब से अपना सफर तय करें.
Jantar Mantar Protest LIVE: दिल्ली में स्कूल-कॉलेजों की कक्षाएं ऑनलाइन, 10 अक्टूबर की परीक्षाएं स्थगित
दिल्ली में सुरक्षा चिंताओं और मेट्रो सेवाओं में व्यवधान के बीच कई स्कूलों और कॉलेजों ने पढ़ाई के तरीके में बदलाव किया है. संस्थानों ने कक्षाएं ऑनलाइन कर दी हैं. वहीं, अभिभावक-शिक्षक बैठकें रीशेड्यूल की गई हैं और 10 अक्टूबर को होने वाली परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं. यह फैसला जंतर-मंतर पर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से पहले लिया गया है. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बनी स्थिति के बीच शैक्षणिक संस्थान छात्रों की पढ़ाई और परीक्षाओं के संचालन में बदलाव कर रहे हैं.
Delhi Metro News LIVE: 10 अक्टूबर के प्रदर्शन से पहले मेट्रो सेवाओं पर पूरी रोक नहीं, सुप्रीम कोर्ट का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट ने 10 अक्टूबर को होने वाले प्रदर्शनों से पहले मेट्रो और अन्य रेलवे सेवाओं को लेकर अहम निर्देश दिया है. कोर्ट ने कहा कि मेट्रो ट्रेनों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक नहीं लगाई जानी चाहिए. अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि मेट्रो और अन्य रेल सेवाओं का संचालन उचित नियमन के साथ जारी रखा जाए.
सुप्रीम कोर्ट ने यात्रियों को होने वाली परेशानी कम करने के लिए अधिकारियों को अपने फैसले का व्यापक प्रचार करने का भी निर्देश दिया है. कोर्ट ने कहा कि इस मामले में आनुपातिकता के सिद्धांत को ध्यान में रखा जाना चाहिए.
Delhi Protest 10 Oct LIVE: दिल्ली में प्रदर्शन से पहले डीसीपी की युवाओं से अपील, बिना अनुमति धरना देने से बचें
दिल्ली में शनिवार को जंतर-मंतर पर सीजेपी के घोषित प्रदर्शन से पहले उत्तर-पूर्वी दिल्ली के डीसीपी राहुल अलवाल ने युवाओं से अपील की है. उन्होंने कहा कि युवा उन जगहों पर प्रदर्शन न करें जहां इसकी अनुमति नहीं मिली है. डीसीपी ने मस्जिदों और मौलवियों से भी इस संदेश को लोगों तक पहुंचाने की अपील की. उन्होंने कहा कि बिना अनुमति प्रदर्शन करने से बचना चाहिए. यह अपील शनिवार को होने वाले प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले की गई है.
Delhi Protest News: एसआईआर और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर रेणुका चौधरी बोलीं, इंसाफ तक जारी रहेगी लड़ाई
दिल्ली में एसआईआर के विरोध और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्षी दलों का प्रदर्शन जारी है. कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी ने कहा कि जब तक इंसाफ नहीं मिलेगा तब तक विपक्ष की लड़ाई जारी रहेगी. उन्होंने कहा, ‘संविधान ने हमें आवाज उठाने का अधिकार दिया है. हम बेरोजगारी पर बोलें तो गलत और अपने अधिकार मांगें तो भी गलत. आखिर देश में क्या वैध है? सरकार अपनी मनमानी करे और हम चुप रहें, ऐसा नहीं हो सकता.’ प्रदर्शन कब तक चलेगा, इस सवाल पर चौधरी ने कहा कि जब तक सरकार सच को नहीं पहचानेगी तब तक विपक्ष अलग-अलग मंचों पर संघर्ष करता रहेगा. उन्होंने इसे अपना फर्ज और धर्म बताया.
Delhi Protest 10 Oct LIVE: दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रदर्शन से पहले रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा सख्त, 334 जीआरपी जवान तैनात
दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित सीजेपी के प्रदर्शन को देखते हुए रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. रेलवे के डीसीपी बी. भरत रेड्डी के मुताबिक राजधानी के सात प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर चौबीसों घंटे सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है. इनमें 334 जीआरपी कर्मी शामिल हैं. करीब 120 महिला पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया है. इसके अलावा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की 14 कंपनियों की तैनाती की व्यवस्था की गई है. डीसीपी ने बताया कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के आसपास सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. सीसीटीवी कंट्रोल रूम से भीड़ की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है. सोशल मीडिया पोस्ट और ट्रेनों से दिल्ली पहुंचने वाले लोगों की गतिविधियों की निगरानी की जा रही है. रेलवे के मुताबिक कानून-व्यवस्था का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी. सामान्य रूप से चल रही ट्रेनों के यात्रियों पर कोई प्रतिबंध नहीं है. हालांकि रेलवे ने 10 अक्टूबर को नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन स्टेशनों पर सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक ट्रेन सेवाएं रद्द की हैं.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||

