Potato Farming Season: रबी का सीजन शुरु होते ही किसान भाई आलू की बुवाई के लिए खेतों की तैयारी शुरु कर देते हैं.वही आलू के बीज की बुकिंग के लिए उद्यान विभाग का पोर्टल भी शुरु हो चुका है. जहां से किसान भाई आलू की बुकिंग कर सकते हैं.लेकिन इस बार आलू की बुकिंग में कुछ नियम भी बदले गए हैं. आलू के बीज के लिए किसानों को अलग अलग प्रजाति का चयन करना होगा. इस बार आलू के बीज की बुकिंग आनलाइन होगी,जहां किसानों को पूरी जानकारी के साथ आवेदन करना होगा.
फिरोजाबादः यूपी के फिरोजाबाद में किसान भाई आलू की खेती बड़े स्तर पर करते हैं. रबी का सीजन शुरु होते ही किसान भाई आलू की बुवाई के लिए खेतों की तैयारी शुरु कर देते हैं.वही आलू के बीज की बुकिंग के लिए उद्यान विभाग का पोर्टल भी शुरु हो चुका है. जहां से किसान भाई आलू की बुकिंग कर सकते हैं.लेकिन इस बार आलू की बुकिंग में कुछ नियम भी बदले गए हैं. आलू के बीज के लिए किसानों को अलग अलग प्रजाति का चयन करना होगा. इस बार आलू के बीज की बुकिंग आनलाइन होगी,जहां किसानों को पूरी जानकारी के साथ आवेदन करना होगा. बुकिंग होने के बाद किसानों को विभाग में पर्ची जमा करनी होगी और फिर कोल्ड से बीज को लेकर बुवाई कर सकेंगे. लेकिन अगर आनलाइन बुकिंग में कमी पाई तो किसानों की बुकिंग कैंसिल हो सकती है.इसलिए किसान भाई इस बार आलू की बुकिंग सही जानकारी के साथ ही करें.
9 प्रजाति के आलू के बीज के लिए बुकिंग शुरु
फिरोजाबाद जिला उद्यान अधिकारी सी.पी अवस्थी ने लोकल 18 को जानकारी देते हुए कहा कि आलू की खेती करने वाले किसान भाईयों के लिए बीज की बुकिंग शुरु हो चुकी है.इस बार आलू के बीज की बुकिंग आनलाइन की जा रही है.इस बार जिले के लिए 9 प्रजाति के आलू के बीज आए हुए हैं. जिसमें कुफरी बहार, कुफरी प्राय सोना, कुफरी सूर्या, कुफरी ख्याति, कुफरी मोहन, कुफरी गौरव, कुफरी चिपसोना वन आदि प्रजातियां आई हुई हैं. इस बार किसानों के लिए बीज की बुकिंग के लिए अलग नियम बनाए गए हैं. पहले किसान सिर्फ एक प्रजाति के बीज को ही बुकिंग करते थे लेकिन इस बार नियम बदल गया है.इस बार किसानों को आधा हेक्टेअर से लेकर दो हेक्टेअर तक के लिए बीज मिलेगा.जिसमें अलग अलग प्रजाति के लिए 17 कुंतल से लेकर 21 कुंतल तक रहेगा.
वहीं इसके साथ किसानों को दूसरी प्रजाति का 1/5 हिस्सा बीज भी बुक कराना होगा.तभी पोर्टल पर बीज की बुकिंग फाइनल हो सकेगी.अगर किसान भाई सिर्फ एक प्रजाति की बुकिंग करते हैं तो उनकी बुकिंग कैसिल हो जाएगी. इसलिए किसान भाई इन नियमों को ध्यान में रखकर ही बुकिंग करें. वहीं उन्होने कहा कि बीज की बुकिंग के बाद किसान बुकिंग की पर्ची को जिला उद्यान कार्यालय पर आकर जमा कर दें और बीज की धनराशि भी जमा कर दे. जिससे उनके बीज सही समय से मिल सके.
पोर्टल पर करें आलू के बीज की बुकिंग, हजार रु प्रति कुंतल मिलेगी सब्सिडी
उद्यान अधिकारी ने बताया कि जो किसान भाई आलू के बीज की बुकिंग करना चाहते हैं वह potato.uphorticuture.in पर जाकर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं.इसकी बुकिंग के लिए किसानों को खतौनी, आधार कार्ड और बैंक की पासबुक की कॉपी लगाना जरूरी होगा.इसमें किसानों के लिए अलग अलग सीड साइज का अलग रेट निर्धारित किया गया है. जिसमें किसानों को प्रथम सीड साइज 3630 रु प्रति कुंतल,दूसरे सीड साइज का 3480 रु प्रति कुंतल,आधारित प्रथम ओवरसाइज 3040 और दूसरे ओवरसाइज का 2980 रु प्रति कुंतल रेट निर्धारित किया गया है.वही इसमें किसानों को DBT के जरिए एक हजार रुपए प्रति कुंतल की सब्सिडी भेजी जाएगी.
About the Author
Rajnish Kumar Yadav is a digital journalist and content publisher with over seven years of experience in print and digital media. He is currently working with News18 Digital (Local18) as a Content Publisher, wh…
और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||


