Last Updated:
दिल्ली एनसीआर में आज सुबह से ही आसमान में धुंध की चादर तनी हुई है. मौसम में हल्की ठंडक होने के चलते लोग इसे कोहरा भी समझ रहे हैं, जबकि प्रदूषण के आंकड़े बता रहे हैं कि यह प्रदूषक तत्वों की मौजूदगी है. यह स्मॉग है, जिससे दिल्ली-नोएडा की हवा अनहेल्दी हो गई है.
दिल्ली एनसीआर में आज स्मॉग की चादर तन गई है. हल्की ठंड भी मौसम में महसूस हो रही है. (File Photo)
Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह से ही आसमान में धुंध छाई हुई है. मौसम में हल्की ठंडक भी है, ऐसा लग रहा है जैसे कोहरा छाया हुआ है. लेकिन ये है कि अभी उतनी ठंड नहीं आई है कि कोहरा पड़ने लगे. अभी तो अक्टूबर आधा भी नहीं गुजरा है कि इतनी सर्दी पड़ने लगे. बल्कि एक्यूआई के आंकड़ों को देखें तो मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है. दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण स्तर बढ़ने से स्मॉग की चादर तन गई है जो कोहरे जैसी दिखाई दे रही है.
पीएम 2.5 और पीएम 10 का स्तर इतना बढ़ गया है कि वायु गुणवत्ता अनहेल्दी हो गई है. एक्यूआई डॉट इन के ताजा आंकड़ों मुताबिक नोएडा में 9 अक्टूबर को सुबह लाइव एक्यूआई 194 देखा गया, जिसमें दोनों ही प्रदूषक तत्वों की मात्रा देखी गई, हालांकि पीएम 2.5 का स्तर 116 के आसपास रहा. जबकि दिल्ली में एक्यूआई 188 क आसपास रहा. यहां पीएम 10 का स्तर कुछ ज्यादा रहा.
वहीं मौसम की बात करें तो आज दिल्ली-एनसीआर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. हालांकि तापमान में आज थोड़ी सी गिरावट है. ऐसे में अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. जबकि न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री के आसपास रहेगा. यह गुरुवार के मुकाबले थोड़ा कम है.
दिल्ली में से मॉनसून जा चुका है लेकिन अभी भी वैस्टर्न डिस्टर्बेंसेंज की वजह से कुछ जगहों पर सुबह से दोपहर तक हल्की बारिश हो सकती है. साथ में गरज-चमक (thunderstorm/lightning) की भी संभावना है. यह बारिश अलग-अलग इलाकों में सीमित रहेगी, पूरे शहर में एक जैसी नहीं होगी.
नवरात्रि से पहले तापमान में बदलाव
भारत मौसम विज्ञान विभाग की मानें तो शारदीय नवरात्रि 11 अक्टूबर (रविवार) से शुरू हो रहे हैं हालांकि उससे पहले तापमान में हल्की गिरावट आ रही है. अगले 2-3 दिन तापमान लगभग इसी स्तर पर स्थिर रह सकता है, उसके बाद धीरे-धीरे फिर बढ़ने की संभावना है. कुल मिलाकर अभी गर्मी थोड़ी कम महसूस हो रही है.
About the Author
Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …
और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



