नवरात्रि में नहीं मिल रहा वैष्णो देवी का रिजर्वेशन, तो रेलवे ने कटरा के लिए चला दी स्पेशल ट्रेन, होंगे 12 स्टॉप
Image Slider
Last Updated:
नवरात्रि और दशहरा के आसपास वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दिल्ली से कटरा के बीच रिजर्व्ड फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. यह ट्रेन कुछ खास तारीखों में दिल्ली से कटरा के बीच ऑपरेट होंगी. यह ट्रेन रास्ते में किन-किन स्टेशनों में रुकेंगी और क्या है इस ट्रेन का पूरा शेल्ड्यूल, जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर.
नवरात्रि के दौरान भारतीय रेलवे ने श्रीमाता वैष्णो देवी के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है. (Image: AI)
नवरात्रि वैष्णो देवी स्पेशल ट्रेन: नवरात्रि के दिनों में अगर आप श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए कटरा जाने का प्लान बना रहे हैं और अभी तक आपको ट्रेन में रिजर्वेशन नहीं मिला है तो आपके लिए अच्छी खबर है. नवरात्रि के दौरान श्री माता वैष्णो देवी जाने वाली भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने एक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. यह ट्रेन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से चलेगी और रास्ते में करीब 10 स्टेशन में रुकते हुए श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन पहुंचेगी.
Anoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at News18 Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international…