Image Slider


साहिबाबाद। पांच दिन से लगातार बढ़ रहे एक्यूआई से बुधवार को लोगों को प्रदूषित हवा से कुछ राहत मिली है। बीते 24 घंटे के अंतराल में एक्यूआई में 93 अंकों की कमी दर्ज की गई। बुधवार शाम चार बजे पीसीबी के समीर एप पर जारी बुलेटिन में गाजियाबाद का एक्यूआई 145 दर्ज किया गया। अक्तूबर माह पहले सात दिन में अब तक का सबसे कम एक्यूआई रहा है। शहर के सभी स्टेशनों के एक्यूआई में भी सुधार हुआ और हवा सामान्य श्रेणी में पहुंची। लोनी का एक्यूआई बुधवार को 200 रहा जबकि अन्य सभी स्टेशनों का एक्यूआई 200 से कम दर्ज किया गया। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी अंकित सिंह का कहना है कि बीते दिनों में कई स्टेशनों के एक्यूआई अपडेट नहीं हो रहे थे, इसकी वजह से भी ओवर ऑल एक्यूआई अधिक आ रहा था। उन्होंने बताया कि मंगलवार से चली तेज हवा के ने प्रदूषित कणों को कम करने का काम किया है।

—–

शहर के सभी स्टेशनों का एक्यूआई

गोविंदपुरम-87

इंदिरापुरम-100

लोनी-200

वसुंधरा-145

संजयनगर-132

वेद विहार-173

वेव सिटी- 176

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||