Image Slider

होमताजा खबरदेशपीएम मोदी के जनसेवा काल के 25 साल पूरा होने पर क्‍या बोले दोस्‍त?

Last Updated:

25 साल बेमिसाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साल 2001 में गुजरात के मुख्‍यमंत्री बने थे. उसके बाद उन्‍होंने देश के प्रधानमंत्री का पद संभाला. इस पीएम मोदी लगातार 25 साल से जनसेवा करते आ रहे हैं. इस मौके पर वडनगर रेलवे स्‍टेशन के उनके दोस्‍तों ने अपने अनुभव साझा किए हैं.

पीएम मोदी के जनसेवा काल के 25 साल पूरा होने पर क्‍या बोले दोस्‍त?Zoom

पीएम मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरा होने पर उनके दोस्‍तों ने अपनी राय व्‍यक्‍त की है.

25 साल बेमिसाल: वडनगर रेलवे स्टेशन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शुरुआती जीवन से जुड़ी यादों को साझा करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में पीएम मोदी के पुराने सहपाठियों और उस दौर के चाय विक्रेताओं को आमंत्रित किया गया. इसी स्टेशन से जुड़ी पीएम मोदी की शुरुआती जिंदगी की कई यादें भी सामने आईं.

कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी के सहपाठियों ने उनके व्यक्तित्व और छात्र जीवन से जुड़े अनुभव साझा किए. उन्होंने कहा कि शुरुआती दौर से ही मोदी में नेतृत्व क्षमता दिखाई देती थी. वे सामाजिक अभियानों और गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे. सहपाठियों के मुताबिक, उस समय भी उनके व्यक्तित्व में सादगी और वैराग्य की झलक दिखाई देती थी. वहीं, स्टेशन पर चाय बेचने वाले लोगों ने पीएम मोदी से जुड़ी पुरानी यादों को साझा किया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री से जुड़े कार्यक्रम में बुलाए जाने पर उन्हें गर्व महसूस हो रहा है.

मोदी गवर्नेंस
इस अवसर पर ‘मोदी गवर्नेंस’ पुस्तक का भी विमोचन किया गया. पुस्तक के लेखक के मुताबिक इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शासन शैली और उनके काम करने के तरीके का उल्लेख किया गया है. कार्यक्रम से जुड़े करीब 10-11 मिनट के दृश्य डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं.

‘भारत को बनाएंगे विकसित राष्ट्र’
पीएम मोदी ने इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में भावुक होते हुए कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उनके जीवन में यह पड़ाव भी आएगा जहां वे सभी देशवासियों को इस तरह धन्यवाद दे सकेंगे. उन्होंने इस अवसर पर वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को दोहराते हुए वी विल डू ईट का नया नारा दिया और कह कि अंतरिक्ष में कदम, विश्व की तीसरी अर्थ व्यवस्था बनने और भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को हम पूरा करेंगे.

सबका आभार जताया
देश की राजधानी दिल्‍ली के इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में पीएम मोदी ने विकसित भारत संकल्प सभा को संबोधित करने से पहले उन्होंने ‘सेवा ज्योति यात्रा’ (सेवा संकल्प अभियान) को हरी झंडी दिखाई. उन्होंने कहा कि इतनी लंबी सेवा के बाद भी वे आज भी स्वयं को एक विद्यार्थी मानते हैं जो निरंतर सीख रहा है.

About the Author

authorimg

Manish Kumar

बिहार, उत्‍तर प्रदेश और दिल्‍ली से प्रारंभिक के साथ उच्‍च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्‍ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्‍लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||